SCO 170-7 (20 overs) | SCO vs NEP T20I World Cup 2026 Live Score: नेपाल को मिला 171 रनों का लक्ष्य, जोन्स के दम पर मजबूत स्थिति में स्कॉटलैंड – News24 Hindi

—विज्ञापन—
SCO vs NEP T20I World Cup Up 2026 Cricket Today Match Live Score and Updates: नेपाल और स्कॉटलैंड की टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप सी का हिस्सा है. जहां से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम सुपर 8 में क्वालिफाई कर चुकी हैं. आज दोनों ही टीमें अपना सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरी हैं. नेपाल की टीम इस टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश में है. नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का बड़ा फैसला किया है. इसके साथ ही उन्होंने प्लेइंग 11 में भी बदलाव किया है.  
भारत में फैंस जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर स्कॉटलैंड बनाम नेपाल के मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज के 32वें मुकाबले का फैंस सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. 
नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, सोमपाल कामी, संदीप जोरा, नंदन यादव, संदीप लामिछाने. 
स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी.
वानखेड़े स्टेडियम को आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन पिच माना जाता है. यहां तेज गेंदबाजों को नई गेंद से हल्की मदद मिलती है, लेकिन बाद में रन बनाना आसान रहता है. खासकर रात के मैचों में ओस के कारण टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना हमेशा फायदेमंद साबित होता है. मुंबई में मंगलवार को मौसम साफ और गर्म रहेगा. बारिश की संभावना बहुत कम है. टेम्परेचर 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. 
इन दोनों टीमों के बीच टी-20 में अब तक सिर्फ 3 मुकाबले ही खेले गए हैं. जिसमें स्कॉटलैंड की टीम ने 2 मैच अपने नाम किए हैं, तो वहीं नेपाल को सिर्फ 1 मुकाबले में ही जीत मिली है.
नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट…

स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी अंत के ओवरों में लड़खड़ाई है. 19वें ओवर में टॉम ब्रूस सिर्फ 5 रन बनाकर सोमपाल कामी का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही मैच में नेपाल का भी कमबैक हुआ है.
स्कॉलैंड की बल्लेबाजी अब लड़खड़ा गई है. मैथ्यू क्रॉस सिर्फ 4 रन बनाकर नंदन यादव का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही मुकाबले में नेपाल की टीम ने शानदार कमबैक किया है.
स्कॉटलैंड की टीम को लगातार झटके लग रहे हैं. कप्तान रिची बेरिंगटन सिर्फ 10 रन बनाकर कुशल भुर्तेल का शिकार बने हैं. अब टीम लगातार विकेट गंवा रही है. जिससे नेपाल के फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं.
स्कॉटलैंड की टीम को बैक टू बैक झटका लगा है. माइकल जोन्स 45 गेंदों में 71 रन बनाकर सोमपाल कामी का शिकार बने हैं. कामी ने इसी ओवर में ब्रैंडन मैकमुलेन को भी 25 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.
स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल जोन्स ने बहुत ही धमाकेदार बल्लेबाजी की है. फिलहाल वो 38 गेंदों में 61 रनों पर खेल रहे हैं. उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी के कारण ही स्कॉटलैंड की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.
स्कॉटलैंड की टीम को पहला झटका लगा है. जॉर्ज मुन्से 27 रन बनाकर राहुल पौडेल का शिकार बने हैं. वहीं दूसरे छोर पर माइकल जोन्स अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं.
स्कॉटलैंड की टीम ने पावरप्ले में ही बिना विकेट गंवाए 52 रन बना लिए हैं. जिससे नेपाल की टीम बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रही है. कप्तान राहुल बहुत ज्यादा बदलाव कर रहे हैं.
स्कॉटलैंड की टीम को अच्छी शुरुआत मिली है. पहले 4 ओवरों में स्कॉटलैंड की टीम ने 36 रन बना लिए हैं. माइकल जोन्स आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं. वहीं नेपाल की टीम फिलहाल कमबैक करने का प्रयास कर रही है.
स्कॉटलैंड की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. जहां पर जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स क्रीज पर नजर आ रहे हैं. वहीं नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी पहला ओवर डाल रहे हैं.
जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी.
कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, सोमपाल कामी, संदीप जोरा, नंदन यादव, संदीप लामिछाने.
नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का अहम फैसला किया है. इस पिच पर बाद में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो जाता है. नेपाल की टीम ने प्लेइंग 11 में 1 बड़ा बदलाव भी किया है.
स्कॉटलैंड की टीम ने 3 मैचों में सिर्फ 1 ही मुकाबला अपने नाम किया है. अब टीम नेपाल को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहती है. बांग्लादेश के अचानक बाहर होने के कारण ही स्कॉटलैंड की टीम को मौका मिला था.
इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद नेपाल की टीम ने इटली और वेस्टइंडीज के खिलाफ बहुत ज्यादा निराश किया. तीनों ही मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. अब नेपाल की टीम इस मुकाबले में अपनी पहली जीत तलाश रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News