SCO Summit 2025 China Live: चीन में मोदी-पुतिन-जिनपिंग की गर्मजोशी देख बौखलाए ट्रंप, भारत का दौरा किया रद्द – Zee News

PM Modi China Visit Live Updates :  एससीओ शिखर सम्मेलन से ही ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ एशियाई देश लामबंद होकर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे. पीएम मोदी साल 2018 के बाद पहली बार चीन की यात्रा पर पहुंचे हैं.
Trending Photos
PM Modi China Visit Live Updates:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के दौरे पर हैं जहां वो तियानजिन में SCO समिट 2025 में हिस्सा लेंगे. एससीओ शिखर सम्मेलन रविवार (31 अगस्त) से शुरू हो रहा है. दो दिन चलने वाले इस शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दुनिया के कई अहम नेताओं का स्वागत करेंगे. एससीओ शिखर सम्मेलन से ही ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ एशियाई देश लामबंद होकर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे. पीएम मोदी साल 2018 के बाद पहली बार चीन की यात्रा पर पहुंचे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

SCO Summit 2025 China Live:पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन का हमला, जानिए क्या बोले
Putin Attack on Western Country Sanctions: एससीओ समिट से ठीक पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों को लेकर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा, पश्चिमी देशों के लगाए जाने वाले प्रतिबंधों की वजह से रूस की अर्थव्यवस्था मंदी की कगार पर पहुंच गई है. यूक्रेन युद्ध की लागत और व्यापारिक रोकथाम बुरी तरह से प्रभावित है. 
SCO Summit 2025 China Live: एसीओ शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी ने की जेलेंस्की से बात
PM Modi Talks to Zelensky: शिखर सम्मेलन शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत की और कीव तथा मॉस्को के बीच चल रहे युद्ध को लेकर चर्चा की. दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने जेलेंस्की का आभार जताया और शांति बहाली तथा शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के लगातार समर्थन को दोहराया. आपको बता दें कि आज पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करने वाले हैं. 
SCO Summit 2025 China Live: SCO बैठक में आए मेहमानों का स्वागत कर रहे चीनी रोबोट
SCO Summit 2025 China Live: चीन के तियानजिन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन (31 अगस्त – 1 सितंबर) के आयोजन में 20 से ज़्यादा राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है. इस शिखर सम्मेलन में आए मेहमानों का स्वागत रोबोट भी कर रहे हैं. इन रोबोट्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं पीएम मोदी सात साल बाद चीन की यात्रा पर हैं और शिखर सम्मेलन से इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. 
 
VIDEO | Tianjin, China: Visuals from the venue of the SCO Summit (August 31–September 1). Over 20 heads of state and government leaders are expected to attend the summit.
PM Narendra Modi (@narendramodi) is in China after 7 years and is scheduled to hold bilaterals with Chinese… pic.twitter.com/49eslfbSPC
— Press Trust of India (@PTI_News) August 31, 2025
SCO Summit 2025 China Live: चीन में मोदी-पुतिन-जिनपिंग की गर्मजोशी देख बौखलाए ट्रंप, भारत का दौरा किया रद्द
SCO Summit 2025 China Live: चीन में एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति के का गर्मजोशी से स्वागत करते चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को देख बौखलाए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत का दौरा रद्द कर दिया है. आपको बता दें कि एससीओ शिखर सम्मेलन में चीन, भारत और रूस ये तीनों महाशक्तियां एक साथ आ रही है. इस दौरान वो ट्रंप के टैरिफ को लेकर भी विचार-विमर्श करेंगे 
SCO Summit 2025 China Live: नेपाल ने चीन में फिर अलापा लिपुलेख का राग, भारत-चीन व्यापार मार्ग को लेकर जताई आपत्ति
SCO Summit 2025 China Live: नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली भी शनिवार को एससीओ समिट 2025 में हिस्सा लेने के लिए चीन के तियानजिन पहु्ंचे और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान ओली ने एक बार फिर से चीनी राष्ट्रपति से लिपुलेख मुद्दा उठाया और 1816 की सुगौली संधि का हवाला देते हुए कहा कि महाकाली नदी के पूर्व का क्षेत्र नेपाल का है. उन्होंने भारत-चीन के हालिया लिपुलेख व्यापार मार्ग समझौते पर आपत्ति जताई और चीन से इस समझौते का समर्थन न करने का आग्रह किया. 
SCO Summit Live News: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने रद्द की चीन यात्रा
Indonesia PM Cancel China Visit: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने चीन की प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी है. इसके साथ ही अब वो 25वें एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के आप-पास के क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन बढ़ गए. प्रदर्शनकारियों ने कई क्षेत्रीय संसद भवनों में आग लगा दी. ये विरोध प्रदर्शन एक साल पुराना है जो कि अब सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनता हुआ दिखाई दे रहा है. 
SCO Summit 2025 Live: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बोले वैश्विक वित्तीय संस्थानों को लेकर BRICS में सुधार के काम करेंगे
Putin In China Live: चीन के तियानजिन में होने वाले 25वें SCO समिट में शामिल होने के लिए पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शिन्हुआ न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए बताया कि रूस और चीन BRICS को वैश्विक ढांचे का मुख्य स्तंभ बनाने और वैश्विक वित्तीय संस्थानों में सुधार के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने वित्तीय प्रणाली को ‘नए-औपनिवेशिक’ हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की आलोचना की और एक ऐसी नई प्रणाली की वकालत की जो सभी देशों के लिए समान और निष्पक्ष हो.
SCO Summit 2025 Live: एससीओ समिट में पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का BRICS पर बड़ा बयान
Putin In China Live: एससीओ समिट में शामिल होने के लिए चीन पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का BRICS को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. पुतिन ने कहा कि मॉस्को और बीजिंग मिलकर BRICS समूह को मजबूत कर रहे हैं ताकि वैश्विक मुद्दों का समाधान किया जा सके. रूसी राष्ट्रपति ने पक्षपात और भेदभावपूर्ण प्रतिबंधों’ का विरोध किया, जो पुतिन के मुताबिक सदस्य देशों और वैश्विक समुदाय के विकास में बाधा डालते हैं.
SCO Summit 2025 Live: SCO समिट में कौन-कौन से देश ले रहे हैं हिस्सा?
SCO Summit 2025 Live: SCO में भारत, चीन, रूस के अलावा एशिया से पाकिस्तान, ईरान, कजाखस्तान, बेलारूस, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान शामिल हैं. ये देश मिलकर पूरी दुनिया की 40 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका होगा जब एक ही मंच पर भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के प्रधानमंत्री मौजूद रहेंगे. 
SCO Summit 2025: जापानी यात्रा के बाद एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय जापान की यात्रा पूरी करने के बाद 31 अगस्त और 1 सितंबर को एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के तियानजिन पहुंचे हैं. यहां पीएम मोदी शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे और अमेरिकी टैरिफ को लेकर एशियाई मंच पर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे. पूरी दुनिया की निगाहें एससीओ शिखर सम्मेलन पर होंगी. 
देश-विदेश की खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर पैनी नजर, एक दशक से भी ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News