SCO vs NEP T20I World Cup 2026 Highlights: स्कॉटलैंड को हराकर नेपाल ने खत्म किया 12 सालों का इंतजार, दीपेंद्र सिंह ऐरी बने जीत के हीरो – News24 Hindi

—विज्ञापन—
SCO vs NEP T20I World Cup Up 2026 Highlights: नेपाल और स्कॉटलैंड की टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप सी का हिस्सा है. जहां से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम सुपर 8 में क्वालिफाई कर चुकी हैं. आज दोनों ही टीमें अपना सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरी थी.  नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का बड़ा फैसला किया था. जिसके बाद स्कॉटलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 170 रन बनाए. जवाब में नेपाल ने आखिरी ओवर में 7 विकेट से मैच जीत लिया.
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड को अच्छी शुरुआत मिली. जॉर्ज मुन्से ने 27 रन बनाए तो वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज माइकल जोन्स ने भी 45 गेंदों में 71 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. ब्रेंडन मैकमुलेन ने भी 25 रन बनाए. हालांकि उसके बाद स्कॉटलैंड का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. जिसके कारण ही उनकी टीम 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 170 रन ही बना सकी. सोमपाल कामी ने नेपाल के लिए 3 विकेट हासिल किए. वहीं नंदन यादव ने भी 2 विकेट अपने नाम किए. राहुल पौडेल और कुशल भुर्तेल को भी 1-1 विकेट मिला.
ये भी पढ़ें: भारत में होने जा रही बिग बैश लीग की एंट्री! BCCI की मदद से पाकिस्तान को झटका देगा ऑस्ट्रेलिया
171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम को भी शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्तेल ने 43 रनों की पारी खेली तो वहीं उनके साथी आसिफ शेख ने भी अहम 33 रन जोड़े. कप्तान राहुल पौडेल ने भी 16 रन बनाए. अंत में दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 23 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी खेली. जिसमें 4 चौके और 3 छक्के जड़े. इसके साथ ही गुलशन झा ने भी नाबाद 24 रन बनाए. जिसके कारण ही नेपाल की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज करके 12 सालों का इंतजार खत्म कर दिया. टी-20 वर्ल्ड कप में नेपाल आखिरी बार 2014 में अफगानिस्तान के खिलाफ जीता था. स्कॉटलैंड के लिए तीनों ही विकेट माइकल लीस्क ने अपने नाम किया. 
ये भी पढ़ें: IND vs NED: बुमराह-पांड्या बाहर, सिराज की होगी एंट्री? नीदरलैंड के खिलाफ ऐसी हो सकती है इंडिया की प्लेइंग 11

नेपाल की टीम ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है. दीपेंद्र सिंह ऐरी ने नाबाद 50 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दिया. ऐरी के अलावा कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख ने भी अच्छी पारी खेली है.
नेपाल की टीम को तीसरा झटका लग गया है. कप्तान रोहित पौडेल भी 16 रन बनाकर माइकल लीस्क का शिकार बने हैं. इसी के साथ मैच में स्कॉटलैंड की पकड़ बहुत ज्यादा मजबूत हो गई है.
नेपाल की टीम को दूसरा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज आसिफ शेख 33 रन बनाकर माइकल लीस्क का शिकार बने हैं. जिसके कारण नेपाल की टीम दबाव में आ गई हैं.
नेपाल की टीम को 10वें ओवर में बड़ा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्तेल 43 रन बनाकर माइकल लीस्क का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही अब आसिफ शेख पर जिम्मेदारी बढ़ गई है.
नेपाल की टीम ने पावरप्ले में ही बिना विकेट गंवाए 56 रन बना लिए हैं. पहले 4 ओवरों में धीमा खेलने के बाद कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख ने 5वें और छठे ओवर में रनों की बारिश कर दी. जिससे नेपाल की मैच में पकड़ मजबूत हो गई है.
नेपाल की टीम को इस मुकाबले में सधी हुई शुरुआत मिली है. टीम ने 4.1 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 30 रन बना लिए हैं. कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख दोनों संभल कर खेल रहे हैं.
नेपाल की टीम 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख नेपाल के लिए बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं स्कॉटलैंड के लिए ब्रैंडन मैकमुलेन पहला ओवर डाल रहे हैं.
स्कॉटलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 170 रन बनाए. माइकल जोन्स के 71 रनों के बाद कोई भी बल्लेबाज शानदार पारी नहीं खेल सका. लेकिन छोटे-छोटे कैमियो जरूर आए. नेपाल के लिए सोमपाल कामी ने 3 विकेट अपने नाम किया है.
स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी अंत के ओवरों में लड़खड़ाई है. 19वें ओवर में टॉम ब्रूस सिर्फ 5 रन बनाकर सोमपाल कामी का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही मैच में नेपाल का भी कमबैक हुआ है.
स्कॉलैंड की बल्लेबाजी अब लड़खड़ा गई है. मैथ्यू क्रॉस सिर्फ 4 रन बनाकर नंदन यादव का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही मुकाबले में नेपाल की टीम ने शानदार कमबैक किया है.
स्कॉटलैंड की टीम को लगातार झटके लग रहे हैं. कप्तान रिची बेरिंगटन सिर्फ 10 रन बनाकर कुशल भुर्तेल का शिकार बने हैं. अब टीम लगातार विकेट गंवा रही है. जिससे नेपाल के फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं.
स्कॉटलैंड की टीम को बैक टू बैक झटका लगा है. माइकल जोन्स 45 गेंदों में 71 रन बनाकर सोमपाल कामी का शिकार बने हैं. कामी ने इसी ओवर में ब्रैंडन मैकमुलेन को भी 25 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.
स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल जोन्स ने बहुत ही धमाकेदार बल्लेबाजी की है. फिलहाल वो 38 गेंदों में 61 रनों पर खेल रहे हैं. उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी के कारण ही स्कॉटलैंड की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.
स्कॉटलैंड की टीम को पहला झटका लगा है. जॉर्ज मुन्से 27 रन बनाकर राहुल पौडेल का शिकार बने हैं. वहीं दूसरे छोर पर माइकल जोन्स अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं.
स्कॉटलैंड की टीम ने पावरप्ले में ही बिना विकेट गंवाए 52 रन बना लिए हैं. जिससे नेपाल की टीम बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रही है. कप्तान राहुल बहुत ज्यादा बदलाव कर रहे हैं.
स्कॉटलैंड की टीम को अच्छी शुरुआत मिली है. पहले 4 ओवरों में स्कॉटलैंड की टीम ने 36 रन बना लिए हैं. माइकल जोन्स आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं. वहीं नेपाल की टीम फिलहाल कमबैक करने का प्रयास कर रही है.
स्कॉटलैंड की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. जहां पर जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स क्रीज पर नजर आ रहे हैं. वहीं नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी पहला ओवर डाल रहे हैं.
जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी.
कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, सोमपाल कामी, संदीप जोरा, नंदन यादव, संदीप लामिछाने.
नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का अहम फैसला किया है. इस पिच पर बाद में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो जाता है. नेपाल की टीम ने प्लेइंग 11 में 1 बड़ा बदलाव भी किया है.
स्कॉटलैंड की टीम ने 3 मैचों में सिर्फ 1 ही मुकाबला अपने नाम किया है. अब टीम नेपाल को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहती है. बांग्लादेश के अचानक बाहर होने के कारण ही स्कॉटलैंड की टीम को मौका मिला था.
इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद नेपाल की टीम ने इटली और वेस्टइंडीज के खिलाफ बहुत ज्यादा निराश किया. तीनों ही मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. अब नेपाल की टीम इस मुकाबले में अपनी पहली जीत तलाश रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News