Feedback
Shukra Nakshatra Gochar 2026 February: फरवरी के आखिरी दिनों और मार्च की शुरुआत में प्रेम, सौंदर्य और वैभव के कारक शुक्र की चाल खास मानी जा रही है. ज्योतिष गणना के अनुसार 22 फरवरी 2026 को शुक्र शतभिषा नक्षत्र से निकलकर पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 2 मार्च 2026 को, होली से दो दिन पहले, शुक्र मीन राशि में गोचर करेंगे. यानी मात्र दस दिनों के भीतर शुक्र नक्षत्र और राशि दोनों स्तर पर परिवर्तन करेंगे. 4 मार्च तक वे पूर्वाभाद्रपद में रहेंगे, फिर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, और 26 मार्च को मीन से मेष राशि की ओर बढ़ जाएंगे. यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ संकेत दे रहा है.
वृषभ राशि
शुक्र की यह बदलती स्थिति वृषभ जातकों के जीवन में ताजगी और उत्साह लेकर आ सकती है. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी. पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं. रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को खास सफलता मिल सकती है. आर्थिक मामलों में समझदारी से किए गए निवेश लाभकारी सिद्ध होंगे. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी र मानसिक रूप से आप अधिक आत्मविश्वासी महसूस करेंगे.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय करियर ग्रोथ का संकेत दे रहा है. अधिकारियों और वरिष्ठों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है. नई नौकरी या बेहतर अवसर मिलने की संभावना है. विदेश से जुड़े कामों या यात्राओं के योग भी बन सकते हैं. मीडिया, फैशन, कला और डिजाइन जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर रुके हुए कार्यों को गति दे सकता है. प्रोफेशनल लाइफ में नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आय में वृद्धि के संकेत हैं. बचत करने में भी सफलता मिल सकती है. किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए आने वाला समय संतुलन और उन्नति का रहेगा. करियर में प्रगति के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में भी इजाफा हो सकता है. रिश्तों में निकटता और समझ बढ़ेगी. प्रेम जीवन में रोमांटिक पल आ सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं, जिससे भविष्य की योजनाएं साकार हो सकती हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू