Siwan News: खान ब्रदर्स का बड़ा भाई अयूब खान गिरफ्तार, AK-47 मामले में रिमांड पर ले सकती है पुलिस – Zee News

Siwan News: सीवान के खान ब्रदर्स के बड़े भाई अयूब खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अयूब खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे मेडिकल जांत के लिए लेकर गई. अयूब खान पर आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधित हथियार से जुड़े दो मामले दर्ज है.
Trending Photos
Siwan News: सीवान के खान ब्रदर्स के बड़े भाई अयूब खान को गिरफ्तारी के बाद सीवान सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया. मेडिकल कराने के बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी, जहां सीवान पुलिस अयूब खान को रिमांड पर लेने की अपील कर सकती है. सीवान एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि अयूब खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधित हथियार से जुड़े दो पुराने मामले दर्ज हैं. इन मामलों में उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. 

पूरे नेटवर्क के बारे में की जाएगी पूछताछ
इसी क्रम में मुजफ्फरपुर पुलिस के सहयोग से सीवान पुलिस की टीम ने अयूब खान को गिरफ्तार किया है. रिमांड पर लेकर अयूब खान से उसके अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी. दरअसल, 8 अक्टूबर 2025 को एसटीएफ और सीवान पुलिस की संयुक्त टीम ने सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर स्थित अयूब खान के घर पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दौरान घर से AK-47 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए थे.

यह भी पढ़ें: Bettiah News: मेयर गरिमा सिकारिया की अध्यक्षता में बैठक, तीन मुख्य सैरातों की डाक

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस लगातार कर रही थी छापेमारी
उस समय इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अयूब खान मौके से फरार हो गया था. इसके बाद से ही एसटीएफ और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी. आखिरकार गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित उसके आवास पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूरे मामले की तह तक जाने की तैयारी में है.
रिपोर्ट: अमित सिंह
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News