SmackDown Results, 2 जनवरी, 2026: WWE को मिला नया चैंपियन, Randy Orton की वापसी, एंबुलेंस मैच में मची तबाही – News24 Hindi

—विज्ञापन—
WWE SmackDown Results: 2026 का पहला WWE SmackDown का एपिसोड खत्म हो गया है. शो में बड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. शुरुआत से लेकर अंत तक रोमांच बना रहा. दर्शकों ने अपने फेवरेट स्टार्स को खूब चीयर किया. शो की शुरुआत द मिज़ ने की. वहां पर रैंडी ऑर्टन ने वापसी की. कंपनी को नया चैंपियन भी मिला. विमेंस डिवीजन ने भी अपने काम से वाहवाही लूटी. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
शो की शुरुआत इस हफ्ते द मिज़ ने की. उन्होंने कंपनी के ऊपर अपना गुस्सा निकाला. मिज़ ने कहा कि कंपनी ने उन्हें जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर में उनके साथ मैच नहीं कराया. इसके बाद रैंडी ऑर्टन ने वापसी की. मिज़ ने ऑर्टन के साथ टीम बनाने की बात कही. ऑर्टन ने द मिज़ को अंत में दो आरकेओ लगाकर धराशाई कर दिया.
RKO OUTTA NOWHERE!!!! 🙌@RandyOrton pic.twitter.com/sUgi2pyuDE
शो में रिया रिप्ली, इयो स्काई, एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर का मैच काबुकी वॉरियर्स, नाया जैक्स और लैश लीजेंड के साथ हुआ. मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. सभी स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता. बेबीफेस टीम की केमिस्ट्री बढ़िया रही. मैच के अंत में रिया ने कायरी सेन को रिप्टाइड से धराशाई किया. इसके बाद इयो ने सेन को मूनसॉल्ट लगाकर पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई.
RHIYO AND CHARLEXA WITH THE WIN 👊

Is RHIYO destined to win tag team gold? pic.twitter.com/Q1f7evgBtf
किट विल्सन का मैच मैट कार्डोना के साथ हुआ. कार्डोना ने लंबे समय बाद वापसी की. दोनों के बीच मैच ज्यादा लंबा नहीं चला. कार्डोना को फैंस ने खूब चीयर किया. कार्डोना को मुकाबला जीतने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी. उन्होंने रफ राइडर विल्सन को लगाया और आसानी से मैच जीत लिया.
.@TheMattCardona with the WIN 👏 pic.twitter.com/YpgJMNJxZo
सैमी ज़ेन ने SmackDown में वापसी पर खुशी जताई. उन्होंने जॉन सीना को भी याद किया. सैमी ने कहा कि वो अपना 2026 अच्छा बनाना चाहते हैं. सैमी ने कह दिया कि वो वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे. ट्रिक विलियम्स ने एंट्री की. विलियम्स ने कहा कि वो सबसे खतरनाक इंसान हैं. विलियम्स ने कहा कि वो ब्लू ब्रांड में वर्ल्ड चैंपियन बनने आए हैं. सैमी और ट्रिक के बीच तगड़ी बहस देखने को मिली.
"You have yet to be humbled." 👀@SamiZayn is having NONE of @_trickwilliams tonight! pic.twitter.com/jMxV7WawBC
कार्मेलो हेज ने यूएस चैंपियनशिप जॉनी गार्गानो के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच बढ़िया मैच देखने को मिला. दोनों ने हाइ-फ्लाईंग मूव्स भी लगाए. मुकाबले में कैंडिस लैरे ने गार्गानो की मदद करने को कोशिश की, लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली. मैच के अंत में हेज ने गार्गानो को नथिंग बट नेट मूव लगाया और पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया.
NOTHING BUT NET 🫰@Carmelo_WWE retains the United States Championship! pic.twitter.com/5uItQ8h9XZ
कोडी रोड्स ने अपनी तारीफ की. कोडी ने कहा कि उनकी सोच उन्हें अन्य लोगों से अलग बनाता ही. कोडी ने कहा कि वो बर्लिन में ड्रू मैकइंटायर कार काम तमाम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. मैकइंटायर ने दखलअंदाजी की. वो पार्किंग लॉट में थे. मैकइंटायर ने चैंपियनशिप मैच के बारे में बात की. मैकइंटायर ने कहा कि उन्होंने रोड्स के टूर बस की तलाशी की और उनकी कुछ यादगार चीजें देखीं. मैकइंटायर ने कोडी की उनके पिता के साथ फोटो चुराई थी. मैकइंटायर ने फ्रेम को तोड़ दिया. कोडी बैकस्टेज गए, लेकिन वहां पर ड्रू नहीं थे. वो रिंग में पहुंच चुके थे. कोडी उनसे भिड़ने के लिए रिंग की तरफ भागे. सिक्योरिटी ने उन्हें रोक दिया. रिंग में मैकइंटायर ने कोडी और उनके पिता की तस्वीर जला दी.
OH NO 😭@DMcIntyreWWE just lit a photo of @CodyRhodes and Dusty Rhodes on fire! pic.twitter.com/sxiekDl2tk
चेल्सी ग्रीन ने जूलिया के खिलाफ विमेंस यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की. मुकाबले की शुरुआत में दोनों ने एक-दूसरे पर कुछ मूव्स लगाए. ग्रीन का साथ देने के लिए रिंगसाइड में एल्बा फायर मौजूद थीं. वहीं जूलिया का साथ कियाना जेम्स ने दिया. मैच के दौरान एक समय ग्रीन ने मुकाबला जीत लिया था लेकिन जेम्स ने रेफरी का ध्यान भटका दिया. मैच का अंत शानदार रहा. ग्रीन ने जूलिया को किक मारी. वो टॉप रोप पर चढ़ी, लेकिन जूलिया ने उन्हें अपने सिर से टक्कर मार दी. इसके बाद जूलिया ने चेल्सी को नॉर्दर्न लाइट्स बॉम्ब मूव लगाकर पिन किया और मैच जीत लिया. इसी के साथ जूलिया नई चैंपियन बन गईं.
GIULIA DOES IT 😤@giulia0221g is once again the Women's United States Champion! pic.twitter.com/WoyAtX0zCQ
मेन इवेंट में डेमियन प्रीस्ट और एलिस्टर ब्लैक के बीच एंबुलेंस मैच हुआ. दोनों स्टार्स ने बढ़िया मैच दिया. मुकाबले में ब्लैक और प्रीस्ट ने कई हथियारों का प्रयोग किया. ब्लैक का साथ देने के लिए जेलिना वेगा भी मौजूद थे. दोनों स्टार्स ने रिंगसाइड और फैंस के बीच भी एक-दूसरे पर कहर ढाया. मैच के बीच में रिया रिप्ली ने आकर वेगा के ऊपर हमला किया. ब्लैक और प्रीस्ट ने मैच जीतने के लिए सारी हदें पार कीं. प्रीस्ट ने ब्लैक को एंबुलेंस के शीशे में भी पटका. इसके बाद प्रीस्ट ने एंबुलेंस के ऊपर से ब्लैक को टेबल पर पटक दिया. अंत में प्रीस्ट ने ब्लैक को एंबुलेंस के अंदर डाला और सभी दरवाजे बंद कर मैच जीत लिया.
DAMIAN PRIEST WINS THE AMBULANCE MATCH 🚑@ArcherOfInfamy pic.twitter.com/KKFiPwhU6S
ये भी पढ़ें:-2026 की शुरुआत में Randy Orton ने WWE में वापसी कर RKO से मचाया कहर, मौजूदा चैंपियन के टाइटल पर मंडराया खतरा

न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News