—विज्ञापन—
Social Media Day: सोशल मीडिया आज के समय में हमारी लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुका है। लोग हर रोज कई घंटे सोशल मीडिया पर ही बिताते हैं, खासकर युवा सोशल मीडिया के आदी हो चुके हैं। वहीं, इस दिन को हर साल 30 जून को मनाया जाता है। सोशल मीडिया संचार, कनेक्टिविटी और सूचना शेयर करने का सबसे आसान तरीका है। आज सोशल मीडिया एक जुड़े हुए समाज में संचार और टीमवर्क के लिए एक उपकरण के रूप में काम कर रही है। यह दर्शाता है कि काल्पनिक और वास्तविकता के बीच की रेखाएं लगभग एक जैसी होती हैं। इस माध्यम से लोगों को नए बंधन बनाने और समुदायों को मजबूत करने में मदद मिलती है।
विश्व सोशल मीडिया दिवस की शुरुआत सबसे पहले 2010 में डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म मैशेबल द्वारा की गई थी। मैशेबल का उद्देश्य संचार, मीडिया और समाज को सभी रूपों में बदलने में सोशल मीडिया की भूमिका को एक वैश्विक उत्सव बनाना था। इसके बाद से इस दिन ने बहुत लोकप्रियता हासिल की है और अब इसे दुनिया भर के लोग और संगठन सोशल मीडिया पर ही निर्भर हैं। इस दिन को सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल और उसे बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
हर साल 30 जून को इस दिन को हमारे जीवन में सोशल मीडिया के महत्व को पहचानने के लिए मनाया जाता है। यह दिन कनेक्शन को बढ़ावा देने, जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव को प्रभावित करने में सोशल मीडिया के फायदों के बारे में बताता है। यह सोशल मीडिया की शक्ति, संचार, कनेक्टिविटी, जानकारी को शेयर करने और इसके कारण हुए नए बदलाव का उत्सव है जो दुनिया भर के लोगों, व्यवसायों और समुदायों को एक साथ लाता है। इस दिन लोग सोशल मीडिया के बारे में अपने अनुभवों और अब तक इसके फायदों के बारे में बात करते हैं।
सोशल मीडिया डे को पसंद करने के कई कारण हैं। सोशल मीडिया हमारी पसंदीदा चीजों में से एक है क्योंकि यह हमें नए लोगों से जोड़ता है। यहां खुले मन वाले लोग अपनी बात एक-दूसरे तक पहुंचा पाते हैं। वे अपनी राय शेयर कर सकते हैं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। उभरते हुए कलाकारों ने अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से स्टारडम पाया है। उदाहरण के लिए, जस्टिन बीबर को ही देख लीजिए, उन्होंने YouTube के माध्यम से स्टारडम पाया था और आज कई कलाकार इस माध्यम का इस्तेमाल कर फेमस हो रहे हैं। सोशल मीडिया लोगों के लिए संभावनाओं की दुनिया खोलता है। वहीं, कई लोग लगातार अपडेट रहने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in