SSC CHSL 2025 Tier 1 रिजल्ट जारी, कितने उम्मीदवार हुए Tier 2 के लिए क्वालिफाई; क्या रहा कटऑफ – Hindustan

देशभर के लाखों युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination 2025 यानी SSC CHSL 2025 Tier 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस रिजल्ट के साथ ही उन उम्मीदवारों की सूची भी घोषित कर दी गई है जिन्हें अब अगले चरण Tier 2 परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। यह परीक्षा 12 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक कंप्यूटर आधारित मोड में कई शिफ्टों में आयोजित की गई थी। अलग अलग शिफ्ट में परीक्षा होने की वजह से आयोग ने सभी अभ्यर्थियों के अंकों को एक समान बनाने के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई। इसी नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया है।
जब परीक्षा कई शिफ्ट में होती है तो हर शिफ्ट का पेपर थोड़ा आसान या कठिन हो सकता है। इससे किसी को फायदा और किसी को नुकसान न हो, इसलिए आयोग एक तय फॉर्मूला अपनाकर अंकों को संतुलित करता है। इसे ही नॉर्मलाइजेशन कहा जाता है।
SSC ने पहले से प्रकाशित अपनी आधिकारिक पद्धति के अनुसार यही प्रक्रिया अपनाई और उसी के आधार पर मेरिट तैयार की गई।
Tier 1 पास करने के लिए आयोग ने न्यूनतम अंक भी तय किए थे। सामान्य वर्ग के लिए 30 प्रतिशत अंक जरूरी थे। OBC और EWS वर्ग के लिए 25 प्रतिशत अंक निर्धारित थे। अन्य सभी वर्गों के लिए न्यूनतम 20 प्रतिशत अंक अनिवार्य रखे गए थे। इन न्यूनतम अंकों को हासिल करना केवल पात्रता की शर्त है। असली चयन कटऑफ के आधार पर हुआ है।
SSC CHSL के तहत कई तरह की नौकरियां भरी जाती हैं जैसे
हर पद की जिम्मेदारी अलग होती है, इसलिए आयोग ने तीन अलग सूचियां जारी कीं और हर पोस्ट के लिए अलग कटऑफ तय किया।
LDC, JSA और Clerk Typist पदों के लिए सबसे ज्यादा उम्मीदवार चुने गए।
इस श्रेणी में कुल 37,520 उम्मीदवारों को Tier 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यही वह सूची है जिसमें सबसे ज्यादा प्रतियोगिता देखने को मिली।
DEO Grade A पद, जो खास विभागों में साइंस स्ट्रीम से जुड़े हैं, उनके लिए कटऑफ काफी ज्यादा रही।
इस कैटेगरी में कुल 614 उम्मीदवार ही अगले चरण के लिए चुने गए, जिससे साफ है कि यहां मुकाबला ज्यादा सख्त रहा।
DEO के बाकी पदों के लिए अलग सूची जारी हुई। सामान्य वर्ग की कटऑफ 165.26551 रही। OBC की भी कटऑफ इसी के आसपास रही। EWS के लिए 163.76792 अंक तय हुए। SC और ST की कटऑफ क्रमशः 158.63390 और 150.43132 रही। इस सूची में कुल 1,767 उम्मीदवारों को Tier 2 के लिए योग्य घोषित किया गया।
आयोग ने जानकारी दी कि 2 उम्मीदवारों का रिजल्ट डिबारमेंट या उम्मीदवारता रद्द होने के कारण प्रोसेस नहीं किया गया। इसके अलावा 10 उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। इनमें कुछ मामलों में अदालत या अन्य प्रशासनिक कारण लंबित हैं। हालांकि इन्हें अस्थायी रूप से Tier 2 में बैठने की अनुमति दी गई है।
Tier 1 परीक्षा के बाद उम्मीदवारों ने Answer Key पर कई आपत्तियां दर्ज कराई थीं। आयोग ने इन आपत्तियों की समीक्षा की और जहां जरूरी लगा वहां उत्तर कुंजी में संशोधन किया गया। अंतिम मूल्यांकन संशोधित Final Answer Key के आधार पर किया गया है। आयोग जल्द ही सभी उम्मीदवारों के अंक और अंतिम उत्तर कुंजी अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगा।
अब चयनित उम्मीदवारों की नजर Tier 2 परीक्षा पर है। आयोग ने बताया है कि Tier 2 परीक्षा का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है ताकि कोई अपडेट छूट न जाए। Tier 2 ही वह चरण होगा जहां से अंतिम चयन की दिशा तय होगी, इसलिए अब प्रतियोगिता और कड़ी होने वाली है।
शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
– शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
– नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
– UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
– अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
– राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News