Stocks to Watch: गुरुवार 5 मार्च को इन 13 स्टॉक्स पर रखें नजर, दिख सकता है तगड़ा एक्शन – Moneycontrol Hindi

Stocks to Watch: शेयर बाजार में गुरुवार, 5 मार्च को कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। इन कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें सामने आई हैं, जिनका असर उनके स्टॉक्स पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं आज किन 13 स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहेगी।

BSE Limited

स्टॉक एक्सचेंज ऑपरेटर कंपनी बीएसई लिमिटेड को SEBI से BSE Sensex Next 30 Index पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करने की मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के बाद एक्सचेंज इस इंडेक्स पर नए डेरिवेटिव उत्पाद पेश कर सकेगा।

Cyient Limited

इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सेवाएं देने वाली कंपनी साइएंट लिमिटेड ने NCLT की बेंगलुरु बेंच ने Infotech HAL Limited के खिलाफ लिक्विडेशन प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है। Infotech HAL Limited, साइएंट और Hindustan Aeronautics Ltd (HAL) के बीच 50:50 का ज्वाइंट वेंचर है।

Bharat Forge

ऑटो कंपोनेंट और इंजीनियरिंग कंपनी भारत फोर्ज ने अधिकतम ₹800 करोड़ तक के अनसिक्योर्ड टर्म लोन को मंजूरी दी है। यह फैसला कंपनी की पूंजी जरूरतों और वित्तीय प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Gujarat Gas Limited

सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की कंपनी गुजरात गैस लिमिटेड ने कहा है कि R-LNG (Regasified Liquefied Natural Gas) की उपलब्धता सीमित हो गई है। इस कारण कंपनी ने 6 मार्च 2026 से अपने ग्राहकों को Force Majeure नोटिस जारी किया है। इसका मतलब होता है कि युद्ध या फिर प्राकृतिक आपदा के चलते कंपनी कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से सप्लाई देने में असमर्थ है।

Great Eastern Shipping Company

शिपिंग सेक्टर की कंपनी ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी ने 4 मार्च 2026 को लगभग 81,094 DWT क्षमता वाला सेकंड-हैंड Kamsarmax Dry Bulk Carrier खरीदने का समझौता किया है। यह जहाज 2014 में जापान में बना था। उम्मीद है कि FY27 की पहली तिमाही तक कंपनी के बेड़े में शामिल हो जाएगा।

IndiGo

एविएशन सेक्टर की कंपनी इंडिगो एयरलाइन ने जानकारी दी कि पहले घोषित किए गए Athens, Muscat, Jeddah और Madinah के लिए उड़ान संचालन शुरू हो चुका है। इसके अलावा UAE के लिए विशेष भी शुरू की गई हैं, जो युद्ध में फंसे लोगों को वापस लाएगी। यात्रियों की मांग को देखते हुए मंजूरी मिलने पर इन उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

SBI Cards

क्रेडिट कार्ड और पेमेंट सर्विस सेक्टर की कंपनी SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज के बोर्ड की बैठक 5 मार्च को होने वाली है। इस बैठक में अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया जाएगा।

Modis Navnirman

रियल एस्टेट और निर्माण सेक्टर की कंपनी मोदिस नवनिर्माण को मुंबई में एक प्रमुख हाई-राइज टॉवर के रीडेवलपमेंट के लिए लगभग ₹160 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट शहर के एक महत्वपूर्ण लैंडमार्क टॉवर के विकास से जुड़ा हुआ है।

Ramky Infrastructure

कंस्ट्रक्शन कंपनी रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर को महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल टाउनशिप लिमिटेड (MITL) से ₹1,401.84 करोड़ का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट Dighi Port Industrial Area Project के डेवलपमेंट से जुड़ा है।

Lloyds Luxuries

रिटेल सेक्टर की कंपनी लॉयड्स लग्जरीज ने बताया कि कंपनी के CFO सुशांत जे मिश्रा को 27 फरवरी 2026 का एक समन 4 मार्च 2026 को SEBI से मिला है। SEBI कंपनी के कुछ खर्चों के अकाउंटिंग ट्रीटमेंट, वित्तीय विवरणों और संबंधित मामलों की जांच कर रहा है ताकि यह देखा जा सके कि कंपनी ने लागू कानूनों का पालन किया है या नहीं।

Protean eGov Technologies

डिजिटल गवर्नेंस और टेक्नोलॉजी सेवाएं देने वाली कंपनी प्रोटियन ईगव टेक्नोलॉजीज ने मितेश शाह को कंपनी का Executive Vice President (Chief Information Officer) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 5 मार्च 2026 से प्रभावी होगी।

Polycab India

इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट बनाने वाली पॉलीकैब इंडिया को आयकर विभाग से ₹327.45 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। यह नोटिस FY24 से जुड़े असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए मुंबई के डिप्टी कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स के आदेश के बाद जारी हुआ। कंपनी ने कहा कि इसके खिलाफ अपील दायर करेगी।

Shriram Finance

दिग्गज एनबीएफसी श्रीराम फाइनेंस को DEG और Citi से 76 मिलियन डॉलर का को-फाइनेंसिंग पैकेज मिला है। इसके तहत DEG ने €40 मिलियन और Citi ने ₹260 करोड़ का लोन दिया है। यह फंडिंग आर्थिक समावेशन, ग्रामीण विकास और क्लाइमेट-फ्रेंडली मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए है।

Bear Market: बेयर मार्केट में 80% स्टॉक्स! गिरावट में खरीदारी का मौका, या फिर बेचकर भागने में भलाई?

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News