—विज्ञापन—
भारतीय वायुसेना के एक सुखोई Su-30 MKI लड़ाकू विमान का रडार संपर्क टूट गया है. बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही असम में विमान का रडार से संपर्क टूट गया. अधिकारियों ने बताया कि खोज अभियान टीम तैनात कर दी गई है, विमान की तलाश की जा रही है. भारतीय वायु सेना के एक बयान के मुताबिक Su-30 MKI विमान लापता बताया जा रहा है. विमान ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क हुआ था. आगे की जानकारी जुटाई जा रही है. खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: तरनजीत संधू बने दिल्ली के नए LG, जानें कहां-कहां बदले गए राज्यपाल और उपराज्यपाल?
घटना के बाद स्थानीय स्तर पर कई अफवाहें उड़ी हैं. बोकोजान उपमंडल के चोकीहोला क्षेत्र के ग्रामीणों ने दावा किया है कि जंगल के घने इलाके में किसी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने जैसा दृश्य दिखा. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इन दावों का सत्यापन किया जा रहा है. अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. संभावित स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात कर जांच तेज कर दी गई है.
वायुसेना और स्थानीय अधिकारियों ने पहाड़ी-जंगली इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चला रखा है. विशेषज्ञ दलों को रवाना किया गया है, जबकि ड्रोन व आधुनिक उपकरणों से निगरानी तेज हो गई है. अधिकारियों ने कहा कि विमान व चालक की जानकारी मिलने तक यह सिलसिला रुकेगा नहीं. सभी एजेंसियां सतर्कता के साथ काम कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: लद्दाख से बड़ी खबर, उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता का इस्तीफा, मात्र 9 महीने में छोड़ा पद

An IAF Su-30 MKI is reported overdue. The aircraft had taken off from Jorhat, Assam and was last in contact at 7.42 pm. Further details are being ascertained. Search and rescue mission has been initiated: Indian Air Force https://t.co/KWyM8RqHGZ
यह भी पढ़ें: तरनजीत संधू बने दिल्ली के नए LG, जानें कहां-कहां बदले गए राज्यपाल और उपराज्यपाल?
घटना के बाद स्थानीय स्तर पर कई अफवाहें उड़ी हैं. बोकोजान उपमंडल के चोकीहोला क्षेत्र के ग्रामीणों ने दावा किया है कि जंगल के घने इलाके में किसी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने जैसा दृश्य दिखा. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इन दावों का सत्यापन किया जा रहा है. अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. संभावित स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात कर जांच तेज कर दी गई है.
वायुसेना और स्थानीय अधिकारियों ने पहाड़ी-जंगली इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चला रखा है. विशेषज्ञ दलों को रवाना किया गया है, जबकि ड्रोन व आधुनिक उपकरणों से निगरानी तेज हो गई है. अधिकारियों ने कहा कि विमान व चालक की जानकारी मिलने तक यह सिलसिला रुकेगा नहीं. सभी एजेंसियां सतर्कता के साथ काम कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: लद्दाख से बड़ी खबर, उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता का इस्तीफा, मात्र 9 महीने में छोड़ा पद
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in