Supaul News: सुपौल में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी. मामला शांत कराने और प्रेमी को छुड़ाने पहुंची पुलिस के साथ भी ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की की घटना को अंजाम दिया.
Trending Photos
Supaul News: सुपौल में प्रेम प्रसंग के एक मामले में एक प्रेमी की बेरहमी से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ प्रेमी युवक की पिटाई कर रही है. मौके पर मौजूद पुलिस ग्रामीणों के चंगुल से प्रेमी युवक को छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस को भी धक्का देना शुरू कर दिया. वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.
प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो कब की है और कहां की है, इसकी हम पुष्टि नहीं करते. मिली जानकारी के अनुसार, ये वीडियो 5 मार्च का बताया जा रहा है, जो नदी थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, कल एक प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा, जिसकी भनक गांव के लोगों को लग गई. बताया जा रहा है कि इस दौरान ग्रामीणों ने प्रेमी और प्रेमिका को पकड़ लिया और प्रेमी युवक की जमकर पिटाई कर दी.
यह भी पढ़ें: थाने में सजी ‘मोहब्बत की पंचायत’, फिर पिघला प्रेमी का दिल… कैमूर में अनोखी शादी
ग्रामीणों के कब्जे से युवक को कराया मुक्त
घटना कि जानकारी मिलते ही नदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी युवक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया. इस दौरान लोग इतना आक्रोशित थे कि पुलिस से भी हाथापाई की घटना को अंजाम दे दिया. इस बारे में पूछे जाने पर नदी थानाध्यक्ष शिशुपाल ने बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर यह घटना सामने आई है, मामले की जांच की जा रही है.
रिपोर्ट: सुभाष झा
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.