Surya Gochar 2026: सूर्य का स्वग्रही गोचर! 15 दिन इन 5 राशियों पर बरसेगा पैसा – AajTak

Feedback
Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य देव जल्द ही अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. 6 मई 2026 को सूर्य देव अपने ही नक्षत्र ‘कृतिका’ में प्रवेश करेंगे.ज्योतिष में सूर्य का अपने ही नक्षत्र में होना बेहद शुभ और शक्तिशाली माना जाता है. इस गोचर से ‘आदित्य राजयोग’ जैसी स्थिति बनेगी, जिसका सबसे ज्यादा फायदा 5 भाग्यशाली राशियों को होने वाला है.  अगले 15 दिनों तक इन राशियों पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसेगी.आइए जानते हैं क्या आपकी राशि भी इस लिस्ट में शामिल है?

1. मेष राशि (Aries):सूर्य का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. दफ्तर में आपके काम की तारीफ होगी. बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं.  आपकी सामाजिक साख बढ़ेगी.
2. वृष राशि (Taurus): वृष राशि के जातकों के लिए भौतिक सुख बढ़ने का समय है.अगर आप घर या गाड़ी खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह समय सबसे बेस्ट है. नए बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं जो भविष्य में बड़ा मुनाफा देंगे. घर में मांगलिक कार्य होने के संकेत हैं. 
3. सिंह राशि (Leo): चूंकि सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं, इसलिए अपने ही नक्षत्र में आने से आपको ‘किंग’ जैसा अहसास होगा. जो युवा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है. आपके कॉन्फिडेंस में जबरदस्त उछाल आएगा. रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू होंगे.
4. कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि वालों के लिए भाग्य के द्वार खुल रहे हैं. आमदनी के नए स्रोत बनेंगे.एक से ज्यादा रास्तों से पैसा घर आएगा.छात्रों के लिए यह समय बहुत अच्छा है, प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम मिलेंगे.  लंबी दूरी की सुखद और लाभप्रद यात्रा के योग हैं.
5. धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि वालों के लिए यह गोचर मानसिक शांति और धन लाभ लेकर आएगा. पहले किए गए निवेश (Shares/Mutual Funds) से अचानक बड़ा रिटर्न मिल सकता है.  पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे और उनका मार्गदर्शन आपको बड़ी मुसीबत से बचाएगा.
इस शुभ समय का पूरा लाभ उठाने के लिए रोजाना सुबह तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें   ‘ओम सूर्याय नम:’ मंत्र का जाप करें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News