—विज्ञापन—
T20 WC 2026: टीम इंडिया के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में कमाल की पारी खेल टीम इंडिया को जीत दिलाई थी. उस पारी के दम पर ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. भारत की जीत के बाद उन्होंने एक सेलिब्रेशन किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके अगले मैच से बैन होने की बात भी कही जा रही है. दावा किया जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले को मिस भी कर सकते हैं. इस दावे में कितनी सच्चाई आइए आपको बताते हैं.
संजू सैमसन ने मैच खत्म होने के बाद हेलमेट उतार के फेंक दिया था और इसके बाद घुटने पर बैठकर हाथ उठाकर भगवान शुक्रिया अदा किया था. उनका ये इमोशनल सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं.
उनके इस सेलिब्रेशन को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं कि ये आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत ये उपकरण का दुरुपयोग है. इसके तहत उनके ऊपर एक मैच का बैन भी लगाया जा सकता है. इस दावे में कितनी सच्चाई है और इसको लेकर आईसीसी का नियम क्या कहता है आइए आपको भी बताते हैं.
आईसीसी के नियमों पर नजर डालें तो अगले मैच से बैन होने की बात सही नहीं है. आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के अध्याय 2.2 के तहत खिलाड़ियों पर पेनल्टी लगाई जा सकती है. इसमें उपकरण जैसे हेलमेट, बैट और स्टंप को गुस्से में फेंकना शामिल होगा.
ऐसे में अगर संजू सैमसन को इसके तहत दोषी पाया जाता है तो ये लेवल 1 के तहत आएगा, जो कि सबसे कम स्तर का अनुशासनात्मक उल्लंघन होगा. इसमें सजा के तौर पर उनको फाइन लगाया जाएगा और उनके खाते में कुछ डिमेरिट पॉइंट जोड़े जाएंगे.
पूर्न इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने भी इन सभी बातों को सिरे से खारिज कर दिया. संजू का सेलिब्रेशन एक इमोशनल था और ऐसे हाई प्रेशर मैचों में इस तरह का घटना होता रहता है. इस तरह की घटनाओं को किसी तरह से सीरियस गलती नहीं माना जाता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in