—विज्ञापन—
Rinku Singh Father Died: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनके पिता खानचंद्र सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया. कुछ दिनों पहले रिंकू के पिता की तबीयत खराब हुई थी और इसी कारण उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था. रिंकू भी वर्ल्ड कप के बीच घर लौट गए थे, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले दोबारा टीम के साथ जुड़ गए थे.
रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में व्यस्त थे. इसी बीच उनके पिता खानचंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी. उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी. इसी वजह से उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनके स्टेज 4 के लिवर कैंसर का इलाज चल रहा था. उन्हें मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था और लगातार डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे.
रिंकू को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले खबर मिली थी कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है. इसी वजह से वो घर लौट गए थे. हालांकि, मैच से पहले रिंकू दोबारा टीम के साथ जुड़ गए थे. खानचंद्र पिछले काफी समय से लिवर कैंसर से लड़ रहे थे. पिछले कुछ दिनों में उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी. अब खबर है कि उनके पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है.
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को रौंदकर टीम इंडिया ने जिंदा रखी सेमीफाइनल की उम्मीदें, हार्दिक-अर्शदीप बने जीत के हीरो
रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार फिनिशर के रूप में टीम इंडिया का अहम हिस्सा थे. हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. रिंकू ने मैच से पहले अभ्यास नहीं किया था. साथ ही, उनका प्रदर्शन भी वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं रहा था. इसी वजह से उनकी जगह संजू सैमसन को टीम में जगह दी गई थी. संजू ने 15 गेंदों में 22 रन की शानदार पारी खेली. पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह की टीम में उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. BCCI जल्द ही इस पर आधिकारिक जानकारी दे सकता है.
A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे पर धमाकेदार जीत के बावजूद खुश नहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव! बताई टीम इंडिया की बड़ी ‘गलती’

Heartbreaking news. 💔 Rinku Singh’s father, Khanchandra Singh, has passed away after a long battle with liver cancer. From delivering cylinders to seeing his son conquer the world, his legacy lives on in Rinku’s grit. Strength to the family. 🙏✨ #RinkuSingh pic.twitter.com/5WiuOdSPHi
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को रौंदकर टीम इंडिया ने जिंदा रखी सेमीफाइनल की उम्मीदें, हार्दिक-अर्शदीप बने जीत के हीरो
रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार फिनिशर के रूप में टीम इंडिया का अहम हिस्सा थे. हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. रिंकू ने मैच से पहले अभ्यास नहीं किया था. साथ ही, उनका प्रदर्शन भी वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं रहा था. इसी वजह से उनकी जगह संजू सैमसन को टीम में जगह दी गई थी. संजू ने 15 गेंदों में 22 रन की शानदार पारी खेली. पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह की टीम में उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. BCCI जल्द ही इस पर आधिकारिक जानकारी दे सकता है.
A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे पर धमाकेदार जीत के बावजूद खुश नहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव! बताई टीम इंडिया की बड़ी ‘गलती’
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in