T20 World Cup के शेड्यूल में बड़ा बदलाव! पाकिस्तान नहीं हुआ क्वालीफाई, फिर भी भारत के बाहर होगा सेमीफाइनल? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
T20 World Cup Schedule Change: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव हो सकता है. पाकिस्तान टीम भारत आकर वर्ल्ड कप नहीं खेल रही है. उनके सभी मैच श्रीलंका में हो रहे हैं. इसके अलावा श्रीलंका भी को-होस्ट होने के नाते अपने देश में ही मैच खेल रही है. ICC ने नवंबर 2025 में टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान किया था. उस समय साफ हो गया था कि पाकिस्तान अगर सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गया, तो फिर भारत के बजाय नॉकआउट मैच श्रीलंका में होंगे. एक नया अपडेट आया है कि अगर श्रीलंका ने क्वालीफाई किया, तो उनके मैच भी भारत में नहीं, बल्कि अपने देश में होंगे.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी नॉकआउट मैच भारत में होने वाले हैं. पाकिस्तान के क्वालीफाई करने पर स्थिति बदल सकती है. अब ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ICC ने शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया है. सेमीफाइनल 1 का वेन्यू अभी तय नहीं है. यह कोलंबो या कोलकाता में हो सकता है.
ICC ने स्टेटमेंट में कहा, ‘सेमीफाइनल 1 मैच कोलकाता या कोलंबो में होगा. अगर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया, तो वो 4 मार्च को कोलंबो में खेलेंगे. अगर पाकिस्तान टीम आगे नहीं बढ़ी लेकिन श्रीलंका ने क्वालीफाई कर लिया और उनका मैच भारत के बजाय किसी अन्य टीम से हुआ, तो श्रीलंका सेमीफाइनल 1 कोलंबो में खेलेगी.’

न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News