—विज्ञापन—
T20 World Cup Today Matches Preview: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तीन धमाकेदार मैच होने वाले हैं. इस समय वर्ल्ड कप रोमांचक मोड़ पर है और टीमें सुपर 8 में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं. भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर चल रही है. आज ऑस्ट्रेलिया का बड़ा मुकाबला होने जा रहा है. इसके अलावा भी दो अहम मैच देखने को मिलेंगे. सुपर 8 की रेस रोचक हो गई और आज के मैच चीजों को ज्यादा खास बना देंगे.
ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मैच का आयोजन किया जाने वाला है. दोनों ही टीमों ने अपने शुरुआती मैच जीते हैं और अब वो आमने-सामने होंगे. जिम्बाब्वे की टीम अच्छी लय में नजर आ रही है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई चोट से परेशान है. यह मुकाबला सुबह 11 बजे शुरू होगा. पहले भी जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराया है. वो उलटफेर करना जानते हैं.
कनाडा और UAE के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 20वां मैच होने वाला है. ग्रुप D की दोनों टीमों का अब तक खाता नहीं खुला है. उनके एक-एक मैच हुए हैं और उसमें उन्हें हार मिली है. आज किसी न किसी टीम का खाता जरूर खुलेगा. बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ये टीमें आमने-सामने होंगी. दोपहर 3 बजे मैच का लाइव प्रसारण शुरू हो जाएगा.
ये भी पढ़ें:- RCB और विराट कोहली फैंस के लिए खुशखबरी, IPL 2026 में अपने ‘घर’ में फिर गूंजेगा शोर
ग्रुप A में USA और नीदरलैंड के बीच बड़ा मैच होने वाला है. USA अपने दो मैच हार चुकी है, वहीं नीदरलैंड को एक जीत मिली है. अब दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का 21वां मैच खेला जाएगा. चेन्नई में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी और शाम 7 बजे मैच शुरू हो जाएगा.
13 फरवरी 2026 यानी आज होने वाले तीनों मैचों को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा फैंस मोबाइल, टेबलेट और लैपटॉप पर इस मैच को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं. मैच से आधे घंटे पहले टॉस का आयोजन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे अभिषेक शर्मा? सस्पेंस के बीच साथी खिलाड़ी का बड़ा खुलासा

The stakes continue to rise at the #T20WorldCup as teams eye a spot in the next phase 👀
Broadcast details 👉 https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/vN6szZCaCG
13 फरवरी 2026 यानी आज होने वाले तीनों मैचों को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा फैंस मोबाइल, टेबलेट और लैपटॉप पर इस मैच को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं. मैच से आधे घंटे पहले टॉस का आयोजन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे अभिषेक शर्मा? सस्पेंस के बीच साथी खिलाड़ी का बड़ा खुलासा
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in