T20 World Cup 2026 नहीं खेलेंगे ये 6 बड़े खिलाड़ी, टीम इंडिया के स्क्वाड में नहीं बना पाए जगह – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Players Not Part T20 Squad: T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर, BCCI सचिव देवजीत सैकिया और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आकर टीम इंडिया के 15 सदस्यी स्क्वाड का ऐलान किया. ईशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी हो गई, वहीं शुभमन गिल समेत कुछ बड़े प्लेयर्स का स्क्वाड से पत्ता कट गया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड से 6 बड़े प्लेयर्स बाहर हैं और आइए उनकी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
एशिया कप 2025 द्वारा शुभमन गिल की वापसी हुई. इसके बाद वो टी20 टीम का हिस्सा थे लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. इसी वजह से उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनाया गया है. गिल का बाहर होना हर एक फैन को पूरी तरह हैरानी में डाल गया.
जितेश शर्मा पिछले काफी समय से टी20 टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने के उतने मौके नहीं मिली. जितेश का प्रदर्शन भी उतना अच्छा नहीं रहा, वहीं ईशान किशन लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बना रहे थे. इसी वजह जितेश को जगह नहीं मिली और ईशान को स्क्वाड में शामिल कर दिया गया.
ऋषभ पंत 2024 के टी20 वर्ल्ड कप का अहम हिस्सा थे और उन्होंने टीम इंडिया की ट्रॉफी जीत में अहम किरदार निभाया था. हालांकि, पिछले काफी महीनों से वो टी20 टीम में जगह नहीं बना पाए और उनका प्रदर्शन IPL में भी खराब रहा. इसी कारण उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड में जगह नहीं मिली.
मोहम्मद सिराज टेस्ट और वनडे में टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं. सिराज ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम इंडिया में अपनी वापसी की दावेदारी पेश की. हालांकि, उन्हें सिलेक्टर्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में नहीं चुना.
यशस्वी जायसवाल ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैं और वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता टीम का हिस्सा थे. हालांकि, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने टॉप ऑर्डर में अपनी जगह पक्की कर ली. इसी वजह से जायसवाल को मौका नहीं मिल पाया.
ऋतुराज गायकवाड़ का हालिया प्रदर्शन बेहतरीन रहा और वो लगातार घरेलू क्रिकेट में बड़े स्कोर बना रहे थे। लग रहा था कि गिल बाहर हुए, तो तीसरे ओपनर के रूप में उन्हें टीम में चुना जा सकता है. हालांकि, ऋतुराज की जगह नहीं बन पाई और उन्हें अपने मौके के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News