By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
IND vs WI, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मैच अब करो या मरो का मुकाबला बन चुका है. 1 मार्च 2026 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाला यह मुकाबला वर्चुअल क्वार्टर फाइनल की तरह है. ग्रुप 1 से दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला इसी मैच से होगा. लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि अगर किसी वजह से ये मुकाबला रद्द हो जाता है तो क्या होगा? भारत-वेस्टइंडीज में से कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी?
ग्रुप 1 की पॉइंट्स टेबल में फिलहाल भारत और वेस्टइंडीज के बराबर पॉइंट्स हैं. वेस्टइंडीज 2 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं, भारत के भी 2 पॉइंट्स हैं, लेकिन नेट रन रेट के चलते वह तीसरे नंबर पर है. ऐसे में ये मैच जीतने वाली टीम 4 पॉइंट्स के साथ सीधा सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. लेकिन भारत और वेस्टइंडीज का मैच बारिश से धुल जाता है या नो रिजल्ट रहता है, तो ICC नियमों के मुताबिर दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेंगे.
इस स्थिति में दोनों टीमों के कुल पॉइंट्स 3-3 हो जाएंगे. ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला नेट रन रेट (NRR) से होगा. वेस्टइंडीज का NRR +1.791 है, जो भारत के -0.100 से काफी बेहतर है. इसलिए बारिश या किसी और वजह से मैच रद्द होने की स्थिति में वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. जो भारतीय फैंस के लिए एक बड़ा झटका होगा.
वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, 01 मार्च को कोलकाता में बारिश की कोई संभावना नहीं है. मैच के वक्त भी मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा और टीम अपने प्रदर्शन के दम पर ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी. दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में 10 साल के बाद आमने-सामने होंगी. पिछली बार भारतीय टीम को हार मिली थी. ऐसे में भारत की नजर हिसाब बराबर करने पर भी रहेगी.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें