By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
तारिक रहमान को तारिक जिया के नाम से भी जाना जाता है, जो बांग्लादेश के प्रमुख राजनेता हैं. उनका जन्म 20 नवंबर 1965 को ढाका में हुआ था. वे बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम के नायक और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं. बचपन से ही राजनीति और संघर्ष से जुड़े तारिक ने ढाका के विभिन्न स्कूलों में शिक्षा प्राप्त की और ढाका विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संबंधों की पढ़ाई शुरू की, हालांकि उन्होंने डिग्री पूरी नहीं की. 1990 के दशक में वे व्यवसाय में सक्रिय हुए और फिर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) में शामिल हो गए. पार्टी में उन्होंने वरिष्ठ संयुक्त महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद संभाले और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. 2000 के दशक में राजनीतिक उत्पीड़न और 2004 के ढाका ग्रेनेड हमले के मामले में आरोपों के कारण उन्हें 2008 में लंदन जाना पड़ा. फरवरी 2018 से वे पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष रहे और जनवरी 2026 में फुल टाइम अध्यक्ष बने. दिसंबर 2025 में 17 साल बाद वापस बांग्लादेश लौटे और फरवरी 2026 के आम चुनाव में बीएनपी ने भारी बहुमत हासिल किया. तारिक रहमान के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है. मां खालिदा जिया का चुनाव से पहले 30 दिसंबर 2025 को निधन हो गया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश नेशनल पार्टी (BNP) के चेयरपर्सन तारिक रहमान को संसदीय चुनावों में उनकी पार्टी की जीत पर बधाई दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि यह जीत बांग्लादेश के लोगों का उनके नेतृत्व पर भरोसा दिखाती है.
तारिक रहमान की बांग्लादेश राजनीति में धमाकेदार वापसी हुई है. 18 साल के निर्वासन और भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद, उन्होंने खालिदा ज़िया के निधन के बाद BNP का नेतृत्व किया और पार्टी को शानदार जीत दिलाई. अब उन्हें बांग्लादेश का अगला प्रधानमंत्री माना जा रहा है.
चुनाव में अपनी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद BNP प्रमुख तारिक रहमान ने पार्टी से जुड़े सभी संगठनात्मक स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आज जुमे की नमाज के बाद पूरे देश में स्पेशल नमाज पढ़ने का निर्देश दिया है.