Tarot Rashifal 2 december 2024 Aquarius (kumbh): उधार दिया पैसा वापस मिलने की उम्मीद कम है, फालतू के खर्च बढ़ेंगे – Aaj Tak

Feedback
कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Five of wands

किसी मित्र से किसी बात बात को लेकर काफी मतभेद बढ़ गया है. मामला हाथापाई तक जा पहुंचा है. अन्य मित्र मिलकर इस समस्या से आप दोनों को बाहर निकलने का प्रयास कर सकते हैं. पारिवारिक संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है किसी अनुभवी व्यक्ति के बीच बचाव से मामले को समझौते का रूप देने का प्रयास करेंगे. कार्य क्षेत्र में पक्षपात पूर्ण व्यवहार के चलते इस नौकरी को छोड़ने का मन बना चुके हैं. जल्द ही नई नौकरी की तलाश शुरू करने वाले हैं. वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से काफी उथल पुथल मच सकती है.
जीवन साथी से बातचीत करके इस समस्या को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए. संतान की शिक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. किसी बड़े शिक्षा संस्थान में दाखिले को लेकर परेशान हो सकते हैं. माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं. इस यात्रा के दौरान आपके कार्य से संबंधित कुछ लोगों से मुलाकात हो सकती है. जल्द ही ये मुलाकात अच्छे रिश्तों में तब्दील हो जाएगी. 
स्वास्थ्य: लड़ाई झगड़े के चलते सिर में चोट लग सकती है. किसी से बेवजह उलझन आपको परेशानी में डाल देगा. 
आर्थिक स्थिति: किसी को उधार दिया पैसा वापस मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. फालतू के खर्च भी बढ़ सकते हैं. 
रिश्ते: अभी वक्त है. अपने रिश्तों को सुधरा जा सकता है. समय बीतने के बाद सिवाय पछतावे की और कुछ नहीं रह जाएगा. 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News