Feedback
मीन (Pisces):- Cards:- Death
कुछ नए अवसर आगे आ रहे है. जीवन में अचानक से एक बड़ा बदलाव आने वाला है. आने वाला ये बदलाव शुरू में आपके जीवन में अच्छी खासी उथल पुथल मचा सकता है. पर कुछ समय बाद सब कुछ आपके अनुकूल होता नजर आएगा. ऐसे लोगों से दूर हो सकते है. जिनका मकसद आपको नुकसान पहुंचाने का रहा हो. कुछ पुराने मित्रों से संबंध पुनः बेहतर होंगे. प्रिय के साथ रिश्ता और मजबूत होगा. संतान को लेकर बनी हुई चिंता आपको तनाव दे रही है. जीवनसाथी के साथ अपने संबंध को सामान्य बनाने का प्रयास कर सकते है. कोई कीमती वस्तु जो काफी समय पूर्व खो चुकी थी.
उसके अचानक से मिलने से खुशी मिलेगी. बार बार आ रही कुछ छोटी-छोटी परेशानियों से निजात मिलेगी. जो बीत चुका है, उसे भूलकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे. अपनी गलतियों के ईश्वर से माफी मांग सकते है. समाज सेवा से संबंधित संस्थानों से जुड़ सकते है. पूर्व में जिस रिश्ते में अपने व्यवहार के चलते कड़वाहट पैदा की थी. उसको अब पुनः सुधारने का प्रयास कर सकते है. जल्द ही सभी स्थितियां आपके अनुकूल होती नजर आएंगी.
स्वास्थ्य: चर्म रोग से निजात पा सकते है. सिर के बालों के झड़ने की समस्या अब सुधार सकती है.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति अच्छी होती दिखाई दे रही है. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.
रिश्ते: प्रेम संबंध और मजबूत हो रहा है. प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू