Feedback
मीन (Pisces):- Cards:-Seven of wands
आपके साथ सहयोग करने वाला कोई भी व्यक्ति अभी आपको नजर नहीं आ रहा है. किसी कठोर निर्णय के लेने के कारण कुछ लोगों ने आपसे दूरी बना ली है. यह बात आपके मन को आहत अवश्य कर रही है. पर पीछे न हटने का आपका निर्णय आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है. परिस्थितियां कुछ जटिल है पर सामने अच्छे प्रतिफल बाहें फैलाए हुए है. इस अवसर को अपने हाथ से न जाने का फैसला कर अकेले ही आगे बढ़ना स्वीकार कर लिया है. कुछ ऐसे लोगों की संगत में आप पड़ चुके है. इस संगत से आपको दूर रहने का प्रयास करना चाहिए.
संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार जल्द ही मिलता नजर आएगा. जीवनसाथी के साथ कुछ तनाव हो सकता है. बातचीत करके इस तनाव को कम करने का प्रयास कर सकते है. मन में आध्यात्म के प्रति झुकाव महसूस कर रहे है. किसी पूजा पाठ का आयोजन करने की योजना परिजनों के साथ बना सकते है. नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. नौकरी में स्थानांतरण के साथ पदोन्नति हो सकती है.
स्वास्थ्य: पूर्व की स्वास्थ्य समस्या से निजात पा रहे है. मौसम के बदलते मिजाज से खुद को बचाकर रखें.
आर्थिक स्थिति: धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के प्रयास सफल होते नजर आ रहे है. किसी के साथ पैसों का लेनदेन न करें.
रिश्ते: प्रिय के साथ छोटी सी लड़ाई हो सकती है. जिसके चलते आप दोनों बात नहीं कर रहे है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू