Team India Tour of Australia Latest News, Updates in Hindi | टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा के समाचार और अपडेट – Aaj Tak

Feedback
भारत पांच टेस्ट मैच की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के नाम से मशहूर यह सीरीज नवंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच खेली जाएगी (Team India Tour of Australia).
इस दौरे पर पांच टेस्ट मैच और उससे पहले तीन प्रैक्टिस मैच भी खेले जाएंगे. टेस्ट मैच 2023-2025 ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होंगे. मार्च 2024 में, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने टेस्ट सीरीज के लिए वेन्यू की घोषणा की. यह 1992 के बाद से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की पहली टेस्ट सीरीज होगी. 26 मार्च 2024 को, CA ने पूरे दौरे के कार्यक्रम की पुष्टि की.
भारत ने 2023 में पिछली सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी थी.
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 295 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दूसरे टेस्ट से कप्तान रोहित शर्मा वापसी कर रहे हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यही होगा कि रोहित की वापसी के बाद कौन कुर्बानी देगा, यानी प्लेइंग-11 से किसे बाहर किया जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में अब तक ज‍ितले मैच खेले गए हैं, ये सभी मैच ऑस्ट्रेल‍िया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते थे. लेकिन इस बार भारतीय टीम ने टॉस जीता और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत यहां पहले टेस्ट मैच में जीत दर्ज की.
Guatam Gambhir Latest news: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ऑस्ट्रेल‍िया से वापस आ रहे हैं. गंभीर की बात की जाए तो उनके लिए ऑस्ट्रेल‍ियाई दौरा बतौर हेड कोच एक बड़ा चैलेंज है. भारत ने पर्थ टेस्ट में 295 रनों से जीत दर्ज की है.
सुनील गावस्कर ने उन गलतफहमियों को भी खारिज कर दिया कि तेज गेंदबाजों में अच्छे कप्तान बनने की क्षमता नहीं है. अपने दौर के इस दिग्गज बल्लेबाज ने कपिल देव और इमरान खान का उदाहरण देते हुए, टीम इंडिया के स्थायी कप्तान के रूप में जसप्रीत बुमराह का समर्थन किया.
भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला गया, जिसमें भारत को ऐतिहासिक जीत मिली. जनवरी 2021 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा के मैदान पर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. अब भारतीय टीम ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भी कंगारुओं का घमंड चकनाचूर किया है.
भारत ने धमाकेदार तरीके से ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में हरा दिया है. रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में बुमराह ने पहले टेस्ट में कप्तानी की थी. अब रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या रोहित शर्मा ओपनिंग करेंगे या फिर वो नीचे मिडल ऑर्डर में खेलेंगे? देखें सुनील गावस्कर ने क्या कहा VIDEO
पर्थ टेस्ट में भारत की टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर 295 रन की जीत के साथ शानदार प्रदर्शन किया. यह विदेश में भारत की सबसे बड़ी जीत है. इस जीत से टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है, और पुराने बदले का भी हिसाब चुकता कर दिया है. देखें….
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में 295 रनों से जीत हासिल की. पर्थ टेस्ट में मिली यादगार जीत के बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) टेबल में फायदा पहुंचा है. अब भारतीय टीम WTC टेबल में पहले नंबर पर आ गई है.
भारतीय टीम 30 नवंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय अभ्यास मैच के लिए बुधवार को कैनबरा जाएगी. इस अभ्यास मैच को प्रथम श्रेणी का दर्जा प्राप्त नहीं है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पितृत्व अवकाश के बाद पर्थ पहुंचने पर तुरंत नेट पर अभ्यास करने पहुंचे.
Biggest win in Australia, AUS Vs IND 1st Test 2024: भारतीय क्रिकेट टीम ने पर्थ टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में ऑस्ट्रेल‍ियाई सरजमीं पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. रनों के ल‍िहाज से मिली इस महाव‍िजय ने 1977 के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है. वहीं ऑप्टस स्टेडियम में यह ऑस्ट्रेल‍िया की पहली हार रही.
पर्थ टेस्ट में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 295 रनों से जीत मिली. मैच के चौथे दिन दौरान हर्षित राणा और ट्रेविस हेड के बीच मैदान पर नोकझोंक देखने को मिली.
Australia v India 2024-25 First Test Perth: भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला गया, जिसमें भारत को ऐतिहासिक जीत मिली. जनवरी 2021 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा के मैदान पर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. अब भारतीय टीम ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भी कंगारुओं का घमंड चकनाचूर किया है.
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 सत्र के पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की है. भारत ने पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल की है. इस जीत में विराट कोहली और यशस्वी जैसवाल और कप्तान बुमराह की बड़ी भूमिका रही है. देखें ये वीडियो.
Ind vs Aus 1st Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में भारतीय टीम की स्थिति मजबूत है. मैच के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी 20 मिनट में तीन विकेट झटक लिए. अब चौथे दिन भारतीय टीम बाकी के सात विकेट लेकर जीत हासिल करना चाहेगी.
विराट कोहली ने पर्थ टेस्ट में शतक जड़ने के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग Kiss दिया. अनुष्का शर्मा ने भी तालियां बजाकर अपने हसबैंड पर प्यार छलकाया.
Australia v India 2024-25 First Test Perth Day 3 LIVE Score: भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पहले टेस्ट में तीन दिन का खेल समाप्त हो चुका है. भारतीय टीम ने इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों का टारगेट दिया है.
पर्थ टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी ने भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. दोनों खिलाड़ियों के शानदार शतकों की मदद से भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने एक विशाल 534 रन का लक्ष्य रख दिया है. यह लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत कठिन होने वाला है. भारत ने न केवल एक बड़ा स्कोर खड़ा किया है बल्कि ऑस्ट्रेलिया की पारी में पहला झटका भी दे दिया है, जिससे ऑस्ट्रेलिया का यह मैच जीतना एक चुनौती बन सकता है.
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट पारी में 200 रन बनाने वाली पहली भारतीय ओपनर जोड़ी बन गई. कुल मिलाकर ऐसा पहली बार हुआ. पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन ऐसा हुआ.
पर्थ टेस्ट में विराट कोहली ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर अपर कट के जरिए छक्का लगाया. कोहली का ये शॉट इतना धांसू था कि गेंद उछलकर सिक्योरिटी गार्ड के सिर पर जा लगी.
Yashasvi Jaiswal First Hundred in Australia: यशस्वी जायसवाल ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे दिन पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेल‍ियाई धरती पर अपना पहला शतक जड़ा. ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ उन्होंने अपनी शतकीय पारी के दौरान कई बेम‍िसाल रिकॉर्ड भी नाम किए. आइए आपको बताते हैं ऐसे ही 8 कीर्तिमानों के बारे में…
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News