Zaheerabad Crime News: तेलंगाना के जहीराबाद में एक शर्मनाक और हैरान कर देने वाला वाक्या पेश आया है, जहां एक पति ने गुस्से में अपने ही पत्नी का गला रेत दिया. बताया जा रहा है कि पत्नी का किसी और के साथ सबंध होने के कारण दोनों के बीच काफी लंबे समय से झगड़ा चल रहा था. एक भरोसेमंद पत्नी का किसी और के साथ संबंध रखना और अपनी आंखों के सामने किसी और के साथ जाने का कहना किसी भी पति के लिए सहन करना मुश्किल है.
मिली जानकारी के अनुसार, पति को यह बर्दाश्त नहीं हुआ कि उसकी पत्नी किसी और के साथ रहना चाहती है. इसी बात को लेकर पति ने गुस्से में अपना आपा खो दिया और पुलिस के सामने ही यह खौफनाक कदम उठा लिया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया.
Zaheerabad, Sangareddy, #Telangana
Husband Siddha Reddy allegedly stabbed wife Kavitha (29) to death inside a police vehicle while she was being escorted back home after being traced with her lover Pawan Reddy in Jadcherla. pic.twitter.com/GaeYi1dVCB
विवाहेतर संबंध बना झगड़े की वजह
बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से लगातार झगड़ा हो रहा था. इन झगड़ों का मुख्य कारण पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध रखना था. इस बीच, वह महिला अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग गई थी.
पति की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने तलाश जारी की और उन दोनों को खोजा कर थाने ले आई. पुलिस ने दंपति को समझाने और उनके जीवन को सामान्य करने की कोशिश की.
पति ने कैसे किया हमला?
पुलिस स्टेशन के बाहर दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान महिला ने अपने पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ रहने की बात पर अड़ी रही. यह सुनते ही पति को बहुत गुस्सा आया और वह बौखला गया.
अचानक उसने अपने पास छिपा हुआ एक तेज हथियार निकाला और पुलिस की आंखों के सामने ही पत्नी का गला काट दिया. देखते ही देखते महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गई. यह घटना इतना अचानक हुआ के वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गंभीर रूप से घायल पीड़िता को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद रेफर किया गया है. पुलिस ने आरोपी पति को तुरंत हिरासत में ले लिया और फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है. वहीं, पुलिस स्टेशन के पास इस तरह की हमला होने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.