लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
30 Jan 2025 07:27 AM (IST)
दिल्ली HC में सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट में सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होने वाली है।
30 Jan 2025 07:16 AM (IST)
बजट सत्र से पहले केंद्र सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई
बजट सत्र से पहले संसद में केंद्र सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बता दें, 1 फरवरी को 11 बजे से बजट पेश किया जाना है। इस बार के बजट में महिलाओं के लिए कुछ खास हो सकता है। इसके साथ ही इनकम टैक्स स्लैब में कुछ रियायत मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
30 Jan 2025 07:00 AM (IST)
AAP के समर्थन में जनसभा करेंगे अखिलेश, पार्टी के लिए मांगेंगे वोट
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर खिलेश यादव आज रिठाला और किरारी में AAP के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके साथ ही सपा मुखिया अखिलेश आम आदमी पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। बता दें, दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है और वोटों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी। इसके साथ ही चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे।
30 Jan 2025 07:13 AM (IST)
आज कोहली 2012 के बाद अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे
आज 30 जनवरी को विराट कोहली 2012 के बाद अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेलने वाले हैं। नवंबर 2012 के बाद से कोहली का यह पहला रणजी ट्रॉफी मुकाबला है। नवंबर 2012 में उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच गाजियाबाद के एक छोटे से ग्राउंड में खेले गया मुकाबला रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली का पिछला मैच था। उस वक्त तक भी विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके थे और तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके थे।
इस खबर के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर टैप करें…
Hindi Breaking News Live Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर खिलेश यादव आज रिठाला और किरारी में AAP के समर्थन में जनसभा करेंगे। वहीं बजट सत्र से पहले संसद में केंद्र सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बता दें, 1 फरवरी को 11 बजे से बजट पेश किया जाना है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए आज 30 जनवरी मतदान होना है।