लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
31 Jan 2025 06:48 AM (IST)
बजट सत्र आज से शुरू, दो चरणों में होगा आयोजन
Hindi Breaking News Updates: संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस दौरान कुल 9 बैठकें होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी को राज्यसभा में चर्चा का जवाब दे सकते हैं।
Hindi Breaking News Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सुबह 11 बजे लोकसभा में संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी, जिससे बजट सत्र की आधिकारिक शुरुआत होगी। इस सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक जारी रहेगा। उधर, महाकुंभ भगदड़ की घटना की जांच के लिए गठित न्यायिक टीम आज प्रयागराज पहुंचेगी। आयोग के सदस्य सुबह लखनऊ से रवाना होकर दोपहर 1 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे, जहां वे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और फिर घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा, संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में 41 आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई।
दूसरी ओर मलेशिया में जारी आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज 4TH T20 मुकाबले में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। वहीं, उत्तर भारत में ठंड फिर से अपना असर दिखा सकती है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।