Feedback
सूर्य, शनि और शुक्र बहुत जल्द त्रिग्रही योग का निर्माण करने वाले हैं. यह शुभ योग मीन राशि में बनेगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 मार्च को शुक्र मीन राशि में गोचर करेंगे. इसके बाद 15 मार्च को सूर्य भी इस राशि में चले जाएंगे. जबकि शनि मीन राशि में पहले से ही विराजमान हैं. ऐसे में मीन राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की यह युति करीब 120 साल बाद बन रही है. इस त्रिग्रही योग को चार राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है. शनि-सूर्य-शुक्र के त्रिग्रही योग का प्रभाव चार राशि के जातकों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आने वाला है.
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि के जातकों को करियर और आर्थिक स्थिति मोर्चे पर जबरदस्त लाभ मिल सकता है. नौकरी, रोजगार संबंधी मामले आपके पक्ष में रहेंगे. पदोन्नति के साथ बड़ी जिम्मेदारियां और सम्मान आपको मिलेगा. धन की बचत सरलता से होगी. कारोबारियों के लिए भी समय अच्छा दिख रहा है. मुनाफा बढ़ने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी. घाटे में चल रहा कारोबार अच्छा लाभ देगा.
सिंह राशि (Singh Rashi)
सूर्य के स्वामित्व वाली इस राशि में आर्थिक सुधार के संकेत हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. निवेश आदि के मामले लाभान्वित करेंगे. कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. पुरखों के कारोबार को भी आगे बढ़ाने पर ध्यान देंगे. दांपत्य जीवन और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो अनुभव और लाभ दोनों दे सकते हैं. इस दौरान आप शत्रुओं पर भी विजय पाएंगे.
मकर राशि (Singh Rashi)
शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि को धनधान्य के मोर्चे पर जबरदस्त लाभ होगा. कार्य-कारोबार में उन्नति संभव है. नौकरी, व्यवसाय में अचानक तरक्की होगी. बचत, निवेश और आर्थिक योजनाएं आपके लिए अनुकूल हैं. कार्यस्थल पर आपके खिलाफ साजिश रचने वालों का पर्दाफाश होगा. वाणी-व्यक्तित्व में प्रभाव बढ़ेगा. यात्राओं से लाभ मिलेगा.
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
इस राशि के स्वामी भी शनि देव हैं. यह त्रिग्रही योग कुंभ राशि वालों को करियर में सफल बनाने में सहयोग करेगा. परिवार में शांति और सौहार्द बना रहेगा. मान-सम्मान और पहचान बनेगी. जिम्मेदारियों का बोझ और मानसिक दबाव कम होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय अच्छा दिखाई दे रहा है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू