अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान में बोले आशुतोष शुक्ला- ‘इतिहास से प्रेरणा, समाज के लिए समर्पण'(Photo- Social Media)
Unnao News: सुमेरपुर और भगवंतनगर टाउन एरिया में अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत दो भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ‘इतिहास को न तो छिपाया जा सकता है और न ही छिपाना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर का गौरवशाली इतिहास हर भारतीय को जानना चाहिए।’
माता अहिल्याबाई ने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और मंदिरों के पुनरुद्धार में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने काशी विश्वनाथ और सोमनाथ जैसे प्रमुख ज्योतिर्लिंगों का पुनर्निर्माण करवाया। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष किरण सिंह ने कहा कि ‘उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है, और भाजपा इसे कर्तव्य मानकर निभा रही है।’
सुमेरपुर कार्यक्रम में विधायक आशुतोष शुक्ला ने 8 महिलाओं को विधवा पेंशन, 4 लाभार्थियों को आवास की चाबी और 16 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। वहीं भगवंतनगर में 3 महिला सफाईकर्मियों और 8 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
सुमेरपुर में कार्यक्रम संयोजक रमेश चंद्र तिवारी, बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी, समीर शुक्ला और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं भगवंतनगर में चेयरमैन आशीष शुक्ला, ईओ प्रदीप पांडेय और अनेक स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
This Quiz helps us to increase our knowledge