UP: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर टीचर ने छात्र को मिलने बुलाया, फिर रेत दिया गला – AajTak

Feedback
यूपी के कानपुर देहात जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मंगलपुर थाना क्षेत्र के करियाझाला मोड़ पर 11वीं के छात्र की धारदार हथियार से हमला कर शिक्षक ने जान ले ली.
पुलिस की पूछताछ में आरोपी शिक्षक अनूप ने बताया कि उसके अवैध संबंध की जानकारी छात्र सौरभ को हो गई थी. इस संबंध को छिपाने के बदले सौरभ उससे लगातार पैसों की मांग कर रहा था. ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अनूप ने सौरभ को ठिकाने लगाने की साजिश रची और गला रेतकर हत्या कर दी.
17 साल का सौरभ पाल मूल रूप से रूरा का रहने वाला था. झींझक में अपनी बहन के साथ वह किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहा था. आरोपी अनूप झींझक एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है.
सौरभ वर्मा (सीओ डेरापुर, कानपुर देहात) ने बताया कि अनूप ने रविवार शाम सौरभ को फोन कर करियाझाला मोड़ पर मिलने बुलाया. वहां धारदार हथियार (चाकू) से सौरभ का गला रेत दिया. गंभीर रूप से जख्मी सौरभ को लेकर परिजन झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए.
प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया.
छात्र ने दम तोड़ने से पहले अस्पताल में आरोपी शिक्षक का नाम बताया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News