UP: महाकुंभ से लौटने में श्रद्धालुओं को हो रही भारी परेशानी, बस और ट्रेन सेवाओं का अभाव! – Aaj Tak

Feedback
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ स्नान के बाद घर लौटने के लिए श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. नेहरू पार्क बस स्टैंड और प्रयागराज जंक्शन पर हजारों श्रद्धालु घंटों से बस और ट्रेन के इंतजार में बैठे हैं, लेकिन पर्याप्त साधन उपलब्ध न होने के कारण वे परेशान हो रहे हैं. श्रद्धालुओं का कहना है कि न तो उन्हें कोई जानकारी देने वाला मौजूद है और न ही कोई प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है.
प्रयागराज से घर लौटने में हो रही परेशानी
दिल्ली से आए श्रद्धालु दयानंद चौधरी ने बताया कि वह सुबह 3:00 बजे से बस स्टैंड पर बैठे हैं, लेकिन अब तक उन्हें घर लौटने का कोई साधन नहीं मिल पाया है. उन्होंने कहा, यहां से बसें केवल कुंभ नहाने जाने वालों के लिए चलाई जा रही हैं, लेकिन घर लौटने वालों के लिए कोई बस नहीं है. न तो रेलवे स्टेशन से कोई ट्रेन की सुविधा मिल रही है और न ही बस स्टैंड से कोई परिवहन सेवा उपलब्ध है. कई लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि शाम 4:00 बजे के बाद बसें मिलेंगी.
ये भी पढ़ें- महाकुंभ में पति को अघोरी के रूप में देख चौंक गई पत्नी, 27 साल पहले पटना से हुआ था गायब
महिलाओं को भी झेलनी पड़ रही मुश्किलें
महिला श्रद्धालु अंचल ने बताया कि उन्हें भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा, हम लोग सुबह 6:00 बजे से स्टेशन के बाहर बैठे हैं, लेकिन कोई साधन नहीं मिल रहा है. प्लेटफॉर्म को सील कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है. स्टेशन से बाहर जाने वालों को भी रोका जा रहा है और केवल स्नान करने वालों को ही आगे भेजा जा रहा है.
सुविधाओं के अभाव में श्रद्धालु परेशान
विष्णु प्रसाद उपाध्याय, जो दिल्ली लौटने की कोशिश में थे. उन्होंने बताया कि तीन से चार घंटे तक बैठने के बावजूद कोई बस नहीं मिली. उन्होंने कहा, कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं है. कोई कह रहा है कि प्राइवेट बस जाएगी, तो कोई सरकारी बस की सही जानकारी नहीं दे रहा है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News