UP News Today Live Updates: आज बीजेपी का स्थापना दिवस है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी है. उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरों की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी, छोटे जिलों से लेकर बड़े शहरों तक की ताजा अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए ZEE UP-UK के साथ.
Trending Photos
UP Breaking News Live: 6 अप्रैल का दिन यूपी के लिए काफी अहम रहने वाला है. आज बीजेपी का स्थापना दिवस है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी है. सीएम योगी आज आजमगढ़ दौरे पर रहेंगे. दुग्ध अवशीतन केंद्र का लोकार्पण करेंगे और मीरिया रेहड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे. आरओ एआरओ 2023 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी अब अगर मौसम की बात करें तो आज उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. आइये जानते हैं यूपी की बड़ी खबरें.
UP Breaking News Live:चंदौली- हाईटेशन का तार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत
11 हजार वोल्ट का जर्जर बिजली तार टूटकर गिरा
42 वर्षीय संजय यादव हाइटेंशन तार की चपेट में आया
परिजन तत्काल ले गए CHC नौगढ़
डॉक्टर ने किया मृत घोषित
घटना के बाद गांव में मातम
पत्नी हीरावती और मां माधुरी बेसुध
बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की गयी जान
जर्जर तार बदलने की कई बार की गई थी शिकायत
विभाग की अनदेखी को बताया हादसे की बड़ी वजह
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के टिकुरिया गांव का बताया जा रहा घटना
UP Breaking News Live: जालौन में सास और दामाद के सड़े-गले शव मिलने से सनसनी, तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, सुसाइड की आशंका, घटनास्थल से कीटनाशक दवा और सल्फास की गोलियों के कई पैकेट बरामद.
मथुरा न्यूज/कन्हैया लाल शर्मा: उत्तर प्रदेश के मथुरा के छाता क्षेत्र में स्थित दिल्ली गेट की ऐतिहासिक छतरियों में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया और प्राचीन संरचना को अपनी चपेट में ले लिया.
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश में 6 अप्रैल का दिन राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि आज भारतीय जनता पार्टी अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मना रही है. इस अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें कार्यकर्ताओं और आमजन की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है.
UP Breaking News Live: उन्नाव में खामेनेई की शहादत पर शोक सभा
शोकसभा में पहुंचे मौलाना यासूब अब्बास
शिया समुदाय के सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल
ट्रंप के बयान को बताया गैर-जिम्मेदाराना
UP Breaking News Live: आगरा नगर निगम में विवाद
भाजपा पार्षद का नगर आयुक्त पर हमला
450 कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप
हाईकोर्ट जाने की चेतावनी
UP News Today Live Updates: गोरखपुर में कई विकास परियोजनाओं की सौगात
सीएम योगी का सख्त संदेश
यूपी में गुंडे-माफिया नहीं पनपेंगे- CM
जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहने का ऐलान
कानून-व्यवस्था और विकास पर डबल फोकस
UP News Today Live Updates: गोरखपुर में जनता दर्शन कार्यक्रम
आम जनता के बीच CM योगी आदित्यनाथ
अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
UP Breaking News Live: LPG की कालाबाजारी के खिलाफ छापेमारी
200 से ज्यादा भरे हुए कमर्शियल सिलेंडर मिले
वाराणसी के चौकाघाट में पुलिस ने मारा छापा
मिर्जापुर की गैस एजेंसी का निकला सिलेंडर
UP Breaking News Live: BJP स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने दी बधाई
‘समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई’
एकात्म मानववाद की उदात्त भावना-धामी
UP Breaking News Live: कानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली
25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मौके से ज्वैलरी और तमंचा बरामद
मोहम्मद गुफरान/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी हो गया है. जानकारी के अनुसार 419 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। परीक्षा के नतीजे आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. आयोग ने समीक्षा अधिकारी (RO) व सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) मुख्य परीक्षा 2 और 3 फरवरी 2026 को आयोजित की थी. इस परीक्षा में कुल कुल 5930 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इसमें से 419 सफल हुए हैं. अनिल पांडेय ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है.
UP Breaking News Live: 710 न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर
जिलों में तैनात न्यायिक अफसरों का ट्रांसफर
265 ADJ, सेशन जज का भी ट्रांसफर
169 सिविल जज सीनियर डिवीजन का ट्रांसफर
UP Breaking News Live: आज BJP का स्थापना दिवस
CM योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई’
Nation First की भावना से ओतप्रोत यह राष्ट्रवादी परिवार’
BJP की यह विकास यात्रा सत्ता की नहीं, संस्कार की है’
UP Breaking News Live: आज आजमगढ़ दौरे पर रहेंगे सीएम योगी
दुग्ध अवशीतन केंद्र का करेंगे लोकार्पण
मीरिया रेहड़ा में जनसभा को करेंगे संबोधित
डीएम ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.