—विज्ञापन—
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर कोहरे ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के तराई वाले इलाकों में मंगलवार को भी अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. सोमवार को राज्य के करीब 24 जिलों में कोहरे का असर देखा गया और यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहने का अनुमान है. हालांकि दिन के समय तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन रात और सुबह के वक्त ओस और कोहरे के कारण ठिठुरन बरकरार रहेगी.
मौसम विभाग ने मंगलवार को पश्चिमी से लेकर पूर्वी यूपी तक कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. गोरखपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी जैसे जिलों में बहुत घना कोहरा छा सकता है. इसके अलावा बरेली, पीलीभीत, सीतापुर, बाराबंकी और गोंडा में भी सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम रहने की आशंका है. कोहरे के इस असर की वजह से सड़क और रेल यातायात पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें: कानपुर में ‘लेम्बोर्गिनी’ का कहर… FIR में पहले ‘अज्ञात ड्राइवर’ का जिक्र, फिर बनाया तंबाकू कारोबारी के बेटे को आरोपी
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन सुबह के वक्त शहर के बाहरी इलाकों में कोहरा देखा जा सकता है. नोएडा और गाजियाबाद में भी सुबह के समय धुंध छाई रहेगी और हल्की ठंड का अहसास होगा. इन इलाकों में दिन में तेज धूप खिलेगी जिससे अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री तक जा सकता है. पछुआ हवाओं के प्रभाव से सुबह-शाम के मौसम में नरमी बनी रहेगी और 14 फरवरी तक इसी तरह का उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान है.
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आसमान से बादल छंटने के बाद ओस ज्यादा प्रभावी हो गई है, जिससे कोहरा घना हो रहा है. हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, लेकिन इससे यूपी में बारिश होने की संभावना बहुत कम है. फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और तेज सतही हवाओं के कारण सुबह का कोहरा धूप निकलते ही छंटने लगेगा. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने घने कोहरे के दौरान अस्थमा और सांस के मरीजों को घर के अंदर रहने और बाहर निकलने पर चेहरा ढकने की सलाह दी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in