UP News: मुजफ्फरनगर में आमिर-समद का हुआ हाफ एनकाउंटर, दोनों पर लगा है संगीन इल्जाम – Zee News

Muzaffarnagar Encounter News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई गोलीबारी में आमिर और समद घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों पर हाल ही में हुई गोलीबारी की घटनाओं का आरोप है.
Trending Photos
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ. पुलिस को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद मंदवाड़ा रोड पर यह ऑपरेशन किया गया. एनकाउंटर के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाशों की पहचान आमिर और समद के तौर पर हुई है. उन पर आरोप है कि उन्होंने दो-तीन दिन पहले शहर में अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देकर इलाके में दहशत का माहौल बना दिया था. पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी और एक मुखबिर से मिली सूचना के बाद घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन चलाया.

बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए और उन्हें पकड़ लिया गया. एनकाउंटर वाली जगह से एक बाइक, एक मस्कट, एक पिस्टल और कई जिंदा और खाली कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बरामद हथियारों को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों ने हाल ही में कस्बे में लोगों पर फायरिंग की थी, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया था. अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों की क्रिमिनल हिस्ट्री खंगाली जा रही है और उनके दूसरे साथियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. फरार साथियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. एनकाउंटर के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में कड़ी चेकिंग शुरू कर दी है. कोई और अपराधी भाग न जाए, इसके लिए गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है.
स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की तारीफ की है और कहा है कि इससे इलाके में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी. कोतवाली पुलिस का कहना है कि क्राइम और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. अधिकारियों ने साफ किया कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. मामले की आगे की जांच अभी चल रही है.
तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News