UP News Live: राष्ट्रपति के गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन, आयुष विश्वविद्यालय का करेंगी लोकार्पण, सीएम योगी रहेंगे मौजूद – Zee News

Uttar Pradesh News Live: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन है. राष्ट्रपति से गीता प्रेस का प्रतिनिधिमंडल सर्किट हाउस में भेंट करेगा. वे राष्ट्रपति को ओड़िया भाषा की तीन पुस्तकें और कल्याण विशेषांक भेंट करेंगे. पढ़िए पल-पल का अपडेट..
Trending Photos
UP News 1 july 2025 Live Updates: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन है. आज आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगी. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे. वहीं, राष्ट्रपति से गीता प्रेस का प्रतिनिधिमंडल सर्किट हाउस में भेंट करेगा. वे राष्ट्रपति को ओड़िया भाषा की तीन पुस्तकें और कल्याण विशेषांक भेंट करेंगे. इस प्रतिनिधिमंडल में सात सदस्य होंगे. उधर, यूपी में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं.

उत्तर प्रदेश संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें यूपी समाचार और उत्तराखंड न्यूज़ सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर.

Uttarakhand News Live: उत्तरकाशी में बारिश को लेकर अलर्ट
उत्तरकाशी।। जनपद में बारिश के अलर्ट को लेकर जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी आंगनवाड़ी केंद्रों में आज 1 जुलाई को अवकाश किया घोषित।। विद्यालयों में तैनात कर्मचारी एवं शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे.
Uttar Pradesh News Live: चित्रकूट जिला मुख्यालय में आधा दर्जन युवकों को कुत्ते से कटवाया
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो जिला मुख्यालय चित्रकूट के शंकर बाजार कर्वी का है, जिसमें एक युवक को कुछ लोग बुरी तरीके से पीट रहे हैं, जिसको कुछ लोग बढ़ाने की भी कोशिश कर रहे हैं, इस मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, बताया जाता है कि मारपीट करने वाले लोगों ने अपने पालतू कुत्ते से भी युवकों को कटवाया है. फिलहाल इस पूरे मामले की रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कर ली गई है और घटना की जांच की जा रही है.
Uttar Pradesh News Live: जमीन विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत
जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के बिसुई बराई गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
Uttar Pradesh News Live: पुलिया से नीचे गिरा ट्रैक्टर ट्राली
मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के बरी गांव में सोमवार की शाम अनियन्त्रित ट्रैकर ट्राली समेत करीब 10 फीट नीचे सुसुआड़ नाले में गिर पड़ा. लगभग चार बजे हुए हादसे में चालक अनुज पटेल ने पानी में कूद कर अपनी जान बचाई.
Uttar Pradesh News Live: पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी 
फर्रुखाबाद-पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी गोकशी के तस्कर के पैर में लगी गोली, शमशाबाद पुलिस और एसओजी की ज्वाइंट ऑपरेशन में गौ तस्कर के खिलाफ घर पकड़ में जवाबी फायरिंग में लगी गोली, मोटरसाइकिल से जा रहे थे को तस्कर इस दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़, शकील और नियाजउद्दीन गोकशी के मामले में थे मुजरिम, देर रात शकील और नियाजउद्दीन मोटरसाइकिल पर जाते समय पुलिस से हुई मुठभेड़ शकील के पैर में लगी गोली तो वहीं नियाजउद्दीन कांबिंग के दौरान गिरफ्तार, शमशाबाद थाना क्षेत्र के रोशनाबाद की घटना
Uttar Pradesh News Live: बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंदा
संभल- सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंदा, बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत, हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन लेकर फरार, हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत से ग्रामीण आक्रोशित, रोड पर जाम लगाने की कोशिश पर ग्रामीणों की पुलिस से नोक झोंक, पुलिस ने ग्रामीणों को कार्यवाही का आश्वासन देकर मृतक महिला का शब पोस्ट मार्टम जांच के लिए भेजा, जुनावई थाना इलाके के दुवारी कलां गांव के समीप का देर रात का हादसा
Uttar Pradesh News Live: अवैध गुटका निर्माण फैक्ट्री का खुलासा
बांदा में पुलिस ने एक अवैध गुटका निर्माण फैक्ट्री का खुलासा किया है. यह अवैध गुटखा निर्माण का कार्य एक सपा नेता के घर पर चल रहा था. पुलिस ने भारी मात्रा में आवाज निर्मित गुटखा निर्माण सामग्री व 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, सपा नेता समेत 2 लोग फरार हैं.
Uttar Pradesh News Live: सिपाही की हत्या करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
बागपत-सिपाही की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान घायल हत्याआरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में करवाया गया भर्ती, क्रिकेट खेलने के विवाद में आरोपी ने कर दी थी सिपाही की गोली मारकर हत्या, घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा आरोपी, खेकड़ा थाना क्षेत्र के सुनहेड़ा गांव में कल हुई थी सहारनपुर में तैनात सिपाही की हत्या
Uttar Pradesh News Live: अखिलेश यादव का जन्मदिन आज 
CM योगी ने X पर पोस्ट कर दी बधाई 
‘पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई’
Uttar Pradesh News Live: CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान 
‘2014 से पहले AIIMS सिर्फ सपना था’ 
‘AIIMS बनने से करोड़ों लोगों को लाभ’ 
Uttar Pradesh News Live: महाजन फोम हाउस में भीषण आग
अलीगढ़ शहर के गांधीपार्क थाना क्षेत्र स्थित नौरंगाबाद जीटी रोड पर सोमवार देर रात महाजन फोम हाउस में भीषण आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फोम हाउस में रखा लाखो रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था.
Uttar Pradesh News Live: युवक रील बनाने के लिए हर घर नल की टंकी पर चढ़ा
सोनभद्र-युवक रील बनाने के लिए हर घर नल की टंकी पर चढ़ा, मधुमक्खियां के हमले में टंकी के अंदर कूदा युवक, हर घर नल की ऊंची पानी के टंकी में गिरा युवक, मोबाइल से वीडियो बनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा था युवक, टंकी में लगे मधुमक्खियों ने अचानक युवक पर किया हमला, युवक ने बचने के लिए टंकी में लगा दी छलांग, मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 112 पीआरबी को दी सूचना, ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने टंकी के नीचे धुआं करके युवक को निकाला बाहर, युवक को आनन-फ़ानन में सीएचसी कोन में कराया गया भर्ती, इलाज़ जारी, ग्रामीणों ने युवक को बचाने के लिए पीआरबी की सराहना की, आंशिक रुप से मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है युवक, कोन थाना क्षेत्र के हर घर नल योजना के तहत मोहिउद्दीनपुर में बनी टंकी का मामला
Uttar Pradesh News Live: युवक ने ट्रैफिक पुलिस का पकड़ा कॉलर
कानपुर के घंटाघर चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक युवक ट्रैफिक सिपाही के साथ जमकर अभद्रता करता हुआ नजर आ रहा है. उसने सिपाही के साथ अभद्रता करते हुए वहां हंगामा किया. जिसकी जांच अब पुलिस कर रही है. बताया जा रहा है यह वीडियो रविवार का है, पुलिस इसकी स्थानीय स्तर पर जांच करा रही है. इस तरह से हरकत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Uttar Pradesh News Live: पैसे के लेनदेन को लेकर बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
कानपुर- पैसे के लेनदेन को लेकर बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गोली लगने से एजाजुद्दीन उर्फ सबलू गंभीर रूप से हुआ घायल, परिजनों ने घायल को चांदनी हॉस्पिटल में कराया भर्ती, घटना की सूचना पर डीसीपी सेंट्रल समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टियां घटना आपसी रंजिश एवं पैसे के लेनदेन को लेकर बताई जा रही है, घायल एजाजुद्दीन उर्फ सबलू चमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है, घायल सबलू डी 2 गैंग का है सदस्य
Uttar Pradesh News Live: आकाशीय बिजली गिरने से 12 साल के बालक की हुई मौत
बहराइच में आकाशीय बिजली गिरने से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई. वहीं पास के खेत में काम कर रहे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है. घटना कोतवाली देहात इलाके की है. 
Uttar Pradesh News Live: आज से कई बड़े बदलाव 
ट्रेन निकलने से 8 घंंटे पहले कन्फर्म होगा टिकट
घरेलू-कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बदलाव 
नया PAN कार्ड बनवाने के लिए आधार वेरीफिकेशन अनिवार्य 
Uttar Pradesh News Live: यूपी में बारिश का सिलसिला जारी
यूपी में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं.
Uttar Pradesh News Live: आज होगा आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगी. इसकी सभी तैयारियां सोमवार को देर रात तक पूरी कर ली गईं. कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे.
Uttar Pradesh News Live: राष्ट्रपति से भेंट करेगा गीता प्रेस का प्रतिनिधिमंडल
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन है. राष्ट्रपति से गीता प्रेस का प्रतिनिधिमंडल सर्किट हाउस में भेंट करेगा. वे राष्ट्रपति को ओड़िया भाषा की तीन पुस्तकें और कल्याण विशेषांक भेंट करेंगे. 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News