UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में दोबारा मौसम में बदलाव की आहट हुई है. मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश के असार जताए हैं. मौसम विभाग का कहना है कि 24 अक्टूबर से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय हो रहा है.
इसकी वजह से आने वाले 29 अक्टूबर से वाराणसी समेत प्रदेश के पूर्वी- दक्षिणी जिलों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिनों तक दिन के तापमान में कोई विशेष गिरावट नहीं होगी.
मौसम विभाग का कहना है कि 24 अक्टूबर से पूर्वा हवाओं के मद्धिम पड़ने से अगले 4 दिनों में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. गुरुवार को तराई इलाकों में बादलों की आवाजाही रही.
मौसम विभाग का कहना है कि छठ महापर्व के बाद कुछ जगहों पर काले बदरा भी छाएंगे. इस दौरान बारिश व हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. इसका असर सिर्फ पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में ही दिखेगा. आज यूपी के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में हैं.
आज वाराणसी, लखनऊ, आगरा, कानपुर, नोएडा समेत आस पास के कई जिलों में सुबह हल्की धुंध दिखाई दी. जबकि, 25, 26 और 27 अक्टूबर को भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है. 48 घंटे बाद वाराणसी रीजन के कई जिलों में बादल नजर आएंगे. इस दौरान हल्की बूंदाबांदी होगी.
शुक्रवार को जिन जिलों में सामान्य मौसम रहेगा, उनमें आगरा, अयोध्या समेत सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, झांसी, ललितपुर, आगरा, मथुरा, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर,अमेठी, रायबरेली, महोबा, हमीरपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बाराबंकी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, कौशाम्बी समेत अन्य जिले हैं.
अगली गैलरी
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.