UP Top News Today 18 February 2026: बसपा में मायावती के भतीजे आकाश आनंद के ससुर आशोक सिद्धार्थ का कद बढ़ गया है। बसपा प्रमुख मायावती ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए चार बड़े राज्यों का प्रभारी बनाया है। संगठन में बदलाव किए जा रहे हैं।
यूपी के सभी जनपदों के परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की शुरू हो गई हैं। परीक्षार्थियों को प्रवेश के पहले गेट पर ही स्कूल के शिक्षकों ने चेक किया। सभी स्कूलों में प्रश्न पत्र पहुंच गए हैं। केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। साथ ही सीसीटीवी की मदद से केंद्रों पर नजर रखी जा रही है।
बसपा सुप्रीमो ने हाल ही में लखनऊ की बैठक में संगठन में फेरबदल के संकेत दिए थे। इसके आधार पर संगठन में बदलाव शुरू कर दिया गया है। आकाश आनंद के ससुर की बसपा में वापसी के बाद कद बढ़ा दिया है। अशोक सिद्धार्थ को केरल, गुजरात, छतीसगढ़ के साथ दिल्ली राज्य का प्रभारी बनाया गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बसपा में आकाश आनंद के ससुर आशोक सिद्धार्थ का कद बढ़ा, मायावती ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
यूपी बोर्ड परीक्षा बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आरंभ हुई। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने जियामऊ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा उत्सव में छात्राओं को चंदन टीका लगाकर स्वागत किया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कड़े पहरे के बीच यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, शिक्षा मंत्री ने छात्राओं का चंदन टीका लगा किया स्वागत
योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले प्रदेश के विद्यार्थयों को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट के जरिए सीएम योगी ने परीक्षा में बैठने जा रहे विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनका हौसला भी बढ़ाया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: ‘आप सभी को मेरा शुभाशीष’, यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले CM योगी ने बढ़ाया विद्यार्थियों का हौसला
मौसम के लगातार बदलते तेवर लोगों की सेहत के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि रात होते ही ठंडी हवाएं चलने लगती हैं। तापमान में इस तेजी से हो रहे बदलाव का असर सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Lucknow Weather: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद अब बारिश के आसार, गिर सकता है तापमान
यूपी की प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार ऐक्शन मोड में है। नए साल के पहले दिन ही योगी सरकार ने 21 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए थे। कई आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन भी मिला था। अब एक बार फिर सरकार ने कुछ अधिकारी इधर से उधर किए हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी के दो IPS अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, दो आईएएस-छह PCS अफसर इधर से उधर
सीएम योगी की सुरक्षा में चूक सामने आने के बाद थानेदार समेत आठ पुलिसवालों को उसी समय ड्यूटी से हटा दिया गया था। मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई थी। एसएसपी के आदेश पर हुई जांच में जहां पुलिसवालों से पूछताछ की गई वहीं सीसीटीवी फुटेज, ड्यूटी चार्ट आदि को भी खंगाला गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सीएम योगी के काफिले के सामने अचानक कैसे आ गई बस? 7 पुलिसवालों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
आगरा में खुद को सपा नेता बताने वाले एक युवक ने रील के चक्कर में पुलिस महकमे की ही ‘कीमत’ लगा दी। इंस्टाग्राम पर ‘थाना खरीदने’ का वीडियो डाल दिया। अब पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसकी फाइल खोल दी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: 10 हजार में इंस्पेक्टर, एक लाख में थाना; वीडियो वायरल होते ही सपा नेता पर पुलिस का एक्शन
हाईकोर्ट जस्टिस (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन समय में परिवर्तन लागू न करने को सुप्रीम कोर्ट की अवमानना माना है। समिति ने सेवायतों को बुधवार से नई समय सारिणी के अनुसार दर्शन कराने के निर्देश दिए हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: हाईकोर्ट के निर्देश- नई समय सारिणी अनुसार हो बांके बिहारी के दर्शन, 25 फरवरी से लाइव स्ट्रीमिंग
आगरा में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने और वापस पाने के लिए इंस्टाग्राम पर सुसाइड का ‘लाइव ड्रामा’ किया। 36 गोलियां खाने का वीडियो देख मेटा ने पुलिस को अलर्ट भेजा तो सारा खेल फेल हो गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: आंसुओं का सैलाब, दर्द भरे गाने और ‘मौत’ की लाइव स्ट्रीमिंग, गर्ल फ्रेंड के लिए खेला गजब खेल
गोरखपुर में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बोतलबंद पानी के नमूनों की जांच की गई थी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने 9-10 जनवरी को 19 प्लांटों से लिए नमूने लिए थे। रिपोर्ट आने से पहले ही नौ इकाइयों का लाइसेंस निलंबित करके इसके उत्पादन एवं बिक्री पर पहले ही रोक लगा दी गई थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बोतलबंद पानी के चार नमूनों में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, उत्पादन और बिक्री पर लगी रोक
सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play