UP Top News Today 15 February 2026: आगरा में बड़ा हादसा टल गया। मेट्रो की क्रेन अचानक से गिर गई। इस हादसे में मकान और दुकान ध्वस्त हो गए। इस हादसे में एक परिवार बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि हादसा जमीन धंसने के कारण हुआ है।
कोडिनयुक्त कफ सिरप की तस्करी मामले में यूपी पुलिस ने एक और शातिर हो गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम के शागिर्द अमित यादव को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। सीएम योगी आदित्याथ ने विधानसभा में चले बजट सत्र के दौरान सदन में इसी आरोपी का नाम लिया था।
आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान प्रतापपुरा चौराहे पर जमीन धंसने से 25 फीट ऊंची पाइलिंग रिग मशीन गिर गई। पास की बीयर शॉप और कमरा क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने रास्ता बंद कर जांच शुरू की। हादसे के बाद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठे हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: आगरा में टला बड़ा हादसा; मेट्रो की क्रेन गिरी, मकान और दुकान ध्वस्त, बाल-बाल बचा परिवार
लखनऊ में कफ सिरप तस्करी मामले में एसटीएफ ने अमित यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में रांची-बनारस से जुड़े बड़े नेटवर्क और शैली ट्रेडर्स की भूमिका सामने आई। सीएम द्वारा नाम लिए जाने के बाद वह फरार था। जांच में धनबाद तक तस्करी के तार जुड़े मिले हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कफ सिरप केस: शुभम का शागिर्द अमित यादव वाराणसी से गिरफ्तार, CM योगी ने सदन में नाम लिया था
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ आ रहे हैं। रैपिड रेल नमो भारत के अगले चरण के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: दिल्ली से यूपी एक ही टिकट पर होगा रैपिड और मेरठ मेट्रो का सफर, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
12 वर्षीय नाबालिग छात्रा शुक्रवार शाम अपनी चचेरी और तेहेरी बहन के साथ ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। जैसे ही वह भंडापट्टी काजीवाड़ा स्थित मस्जिद के पास पहुंची तो पहले से ही वहां घात लगाए खड़े एक किशोर ने एक बहन का हाथ खींचकर ले जाने की कोशिश की। यह देख वहां मौजूद अन्य दो बहनें डर के मारे चीखने लगीं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: ट्यूशन से घर लौट रहीं नाबालिग छात्रा को रास्ते में खींचा, डर के मारे चीखने लगीं दो बहनें; फिर…
द्वारचार और दुर्गा जनेऊ के बाद जयमाल की तैयारी चल रही थी तभी यूपी डॉयल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। कानपुर की दीपमाला ने दूल्हे की पत्नी होने का दावा करते हुए शादी रुकवाने की गुहार लगाई। शिकायत पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया। पुलिस के पहुंचते ही घरातियों और बारातियों में खुसुर-फुसुर शुरू हो गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: ऐन जयमाल से पहले शादी में पुलिस पहुंची, मच गया बवाल; भाग निकला दूल्हा
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के कस्बा लावड़ में शनिवार को खाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने बड़े भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। उसे बचाने के प्रयास में सबसे बड़ा भाई भी घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी काफी देर तक भाई के शव के पास ही बैठा रहा।
पूरी खबर यहां पढ़ें: खाने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े की कर दी हत्या, गर्दन लटकने तक चाकू से कई वार
रेलवे बोर्ड ने 15 फरवरी से आगरा कैंट-उदयपुर सिटी-आगरा कैंट वंदेभारत को बंद कर दिया है। इस सेवा को क्यों बंद किया गया, इसकी आधिकारिक वजह आगरा रेल मंडल नहीं बता रहा है। सूत्रों का कहना है कि कम यात्री ट्रैफिक के चलते ट्रेन को बंद किया गया। सवाल यह भी उठ रहा कि क्या वाकई कम यात्री होना ही इसकी वजह है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: आगरा से उदयपुर जाने वाली वंदेभारत आज से बंद, क्या वाकई कम यात्री होना है इसकी वजह?
यूपी की राजधानी लखनऊ में फरवरी के दूसरे सप्ताह के पहले दिन मौसम बेहद तल्ख रहा। हालांकि सुबह से हवाएं कमान संभालें रहीं। पर, दिन में खिली धूप ने चैत्र महीने सा एहसास कराया। अधिकतम तापमान 25-26 तक पहुंचा तो न्यूनतम 13.5 डिग्री तक भी दर्ज किया गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Lucknow Weather: धीरे-धीरे बढ़ रहा तापमान, धूप और तेज हवाओं के बीच ठंड की विदाई
महाराजगंज में चल रहे SIR अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने की कवायद में ऐसे हजारों अजीबो-गरीब मामले सामने आए हैं, जहां कागजों में पुरुष स्त्री बन गए हैं। दादा-पोते की उम्र का फासला सिमट कर रह गया है। डिजिटल स्क्रीनिंग के दौरान भारी खामियां उजागर हुई हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: साहब! मेरी मूंछें तो देखिए, वोटर लिस्ट में महिला के रूप में दर्ज पुरुष ने यूपी एसआईआर में लगाई गुहार
होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। रेलवे ने दिल्ली से लखनऊ होते हुए बिहार के लिए तीन और गोरखपुर के लिए एक ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। बिहार के लिए दो ट्रेन 20 और एक 27 फरवरी से चलेगी। गोरखपुर वाली ट्रेन 20 फरवरी से चलेगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: होली पर यूपी से बिहार के लिए तीन ट्रेनें चलेंगी, जानें ट्रेन नंबर, तारीख और शेड्यूल
सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play