UP Top News Today: कोर्ट में बयान दर्ज करवाने यूपी पहुंचे राहुल गांधी, मोहन भागवत मेरठ में करेंगे जनसभा – Hindustan

UP Top News Today 20 February 2026: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुल्तानपुर में हैं। राहुल गांधी एमपी-एमएलए कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाएंगे। अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मानहानि का केस जारी है। इसी केस में राहुल गांधी का बयान दर्ज किया जाएगा। लखनऊ से गाड़ी से राहुल गांधी सुल्तानपुर के लिए निकले हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 20 फरवरी को मेरठ दौरे पर हैं। इस दौरान मोहन भागवत 28 जिलों के प्रबुद्धजनों और खिलाड़ियों के साथ संवाद करेंगे। संघ के अधिकारियों का कहना है कि संघ पहली बार खिलाड़ियों के साथ संवाद कार्यक्रम करने जा रहा है, मेरठ का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि खिलाड़ियों से लेकर खेल उत्पाद तक ने देश का मान दुनिया में ऊंचा किया है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को लखनऊ हवाई अड्डे पर सुल्तानपुर की एक अदालत में पेश होने के लिए पहुंचे। लखनऊ से राहुल सुल्तानपुर के लिए निकल गए। उन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में 2018 में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था। उनके साथ राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं।
आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत लखनऊ से मेरठ पहुंचे हैं। मोहन भागवत 28 जिलों के प्रबुद्धजनों और खिलाड़ियों से बातचीत करेंगे। संभावना है कि मोहन भागवत जनता को संबोधित करेंगे। मेरठ व ब्रज प्रांत से संंबंधित 18 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 500 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। संघ के एक पदाधिकारी ने कहा कि संघ हमेशा खेलकूद, व्यायाम के लिए प्रेरित करता रहा है।
झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की नृशंस हत्या कर दी। शव को घर के पीछे तबेले में दफना दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने खुद भाई की गुमशुदगी दर्ज करा दी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: भाई की हत्या कर घर के पीछे दफनाया शव, खुद लिखाई गुमशुदगी रिपोर्ट, ऐसे हुआ खुलासा
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर रविवार को आजमगढ़ के अतरौलिया में ‘सामाजिक समरसता रैली’ करेंगे। एनडीए के इस शक्ति प्रदर्शन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और कई वरिष्ठ मंत्री शामिल होंगे। 2022 में सपा ने यहाँ की सभी 10 सीटें जीती थीं, जिसे अब राजभर चुनौती देने की तैयारी में हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सपा के गढ़ में शक्ति प्रदर्शन करेगी सुभासपा, ओपी राजभर के साथ योगी के कई मंत्री भरेंगे हुंकार
यूपी की राजधानी लखनऊ में मौसम ने करवट बदली है। सुबह और शाम को सर्दी हो रही है। जबकि दोपहर में पारा चढ़ रहा है। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार को दिनभर घने बादल छाए रहे। शाम को हुई बारिश ने तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज कराई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Lucknow Weather: सुबह-शाम ठंड तो दोपहर में गर्मी, फिर गिर सकता है तापमान
यूपी के गोरखपुर में सिकरीगंज के न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद मरीजों में फैले बैक्टीरियल संक्रमण मामले की मजिस्ट्रियल जांच पूरी हो गई है। ओटी में संक्रमण और लापरवाही की पुष्टि करते हुए अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: गोरखपुर के अस्पताल की ओटी में संक्रमण से 10 की निकालनी पड़ी आंख, लाइसेंस होगा रद्द
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी (रविवार) को विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी बूथ लेवल अधिकारी तीन घंटे सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक बूथों पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान नाम जुड़वाने, संशोधन करने और एसआईआर संबंधी आपत्तियों का निस्तारण करा सकेंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: UP SIR: वोटर लिस्ट को लेकर इस रविवार विशेष अभियान, तीन घंटे बूथों पर रहेंगे अधिकारी
यूपी में मौसम ने एक ही दिन में करवट बदल ली। बुधवार को जहां दिनभर धूप न निकलने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा था, वहीं गुरुवार को तेज धूप निकलने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया और लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हुआ।
पूरी खबर यहां पढ़ें: UP Weather: बारिश से ठंड के बाद अब फिर बदला मौसम, तेज धूप से बढ़ा तापमान
लखनऊ के कृष्णानगर में वैगनआर कार ने ठेला दुकानदार विमल पाल को टक्कर मार दी। विमल जान बचाने के लिए एक किमी तक बोनट पर लटके रहे, लेकिन चालक ने उन्हें कुचल दिया। अस्पताल में विमल की मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बोनट पर गिरे युवक को टांगकर एक किलोमीटर दौड़ाई कार, गिरने पर कुचल कर भागे, मौत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ में रैपिड-मेट्रो का उद्घाटन और जनसभा करने आ रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुबह 6 से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों और सामान्य यातायात के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें: प्रधानमंत्री के मेरठ दौरे को लेकर अलर्ट, दिल्ली-दून हाईवे पर रूट डायवर्जन, 12 घंटे नहीं चलेंगे वाहन
सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News