UP Top News Today 19 February 2026: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के गर्भगृह पर कमेटी ने ताला जड़ दिया है। दरअसल, बांके बिहारी भगवान के जगमोहन से दर्शन पर विवाद छिड़ गया है। इसका भारी विरोध भी हुआ। विरोध के बाद कमेटी ने गर्भगृह पर ताला जड़ दिया।
कलसे यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हुई हैं। सिद्धार्थनगर में दूसरी पाली में परीक्षा देने केंद्र पहुंचे एक छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्र को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। आशंका है कि उसकी हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है।
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी का जगमोहन से दर्शन कराने पर विवाद खड़ा हो गया है। सेवायतों ने नई परंपरा का विरोध शुरू कर दिया है। कमेटी अध्यक्ष की भी न सुनी गई और गर्भ गृह पर ताला लगा दिया गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बांके बिहारी की जगमोहन से दर्शन पर विवाद, भारी विरोध के बाद कमेटी ने गर्भगृह पर जड़ा ताला
यूपी के सिद्धार्थनगर में चिल्हिया थाना क्षेत्र के करौंदा नानकार के गायत्री पब्लिक स्कूल स्थित यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र पर बुधवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने पहुंचे छात्र की केंद्र के गेट पर पहुंचते ही तबीयत बिगड़ गयी। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे छात्र की केंद्र पर तबीयत बिगड़ी, मौत से हड़कंप
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण यानी SIR के नोटिस का सामना कर रहे दो करोड़ से अधिक मतदाताओं को बड़ी राहत दी गई है। चुनाव आयोग ने सत्यापन की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए वोटरों को दौड़-धूप से राहत दी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: UP SIR: नोटिस पाए दो करोड़ से ज्यादा वोटरों को दौड़-धूप से राहत, आयोग ने की नई व्यवस्था
नमो भारत ट्रेन और मेट्रो में कुत्ते और बिल्ली को साथ लेकर यात्री सफर नहीं कर सकेंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने स्पष्ट कर दिया है कि ट्रेनों और स्टेशन परिसर में पालतू जानवरों को ले जाने पर सख्त पाबंदी रहेगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: नमो भारत ट्रेन और मेट्रो में यात्रियों को कुत्ते-बिल्ली संग नहीं मिलेगी एंट्री, किन-किन चीजों पर रोक
उत्तरी और मध्य पाकिस्तान में स्थिर विक्षोभ ने दस्तक दे दी है। सात राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश में भी इसका असर पड़ना तय है। इससे हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। राजधानी लखनऊ में भी सुबह-शाम की ठंड रहेगी और दिन में धूप से मौसम साफ रहेगा। दिन-रात के पारे में मामूली गिरावट से हल्की सिहरन बनी हुई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Lucknow Weather: मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, सुबह-शाम की ठंड के बीच दिन में खिलेगी धूप
भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन को देखते हुए अप-डाउन की आठ होली स्पेशल ट्रेनों की और सूची जारी कर दी है। यह सभी ट्रेनें बरेली होकर गुजरेंगी। हालांकि जो ट्रेनें फॉग के चलते दिसंबर से तीन महीने को बंद थीं। उनका भी संचालन शुरू किया जा रहा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में बरेली से चार और लखनऊ से 10 होली स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी, देखें शेड्यूल
लखनऊ में मोहन भागवत ने कहा कि हिंदू समाज ही वास्तविक पंथ निरपेक्ष समाज है। उन्होंने जातिवाद भुलाने, मंदिरों को भक्तों के हाथों में सौंपने और बच्चों को घर में धार्मिक संस्कार देने पर जोर दिया। साथ ही भारत को ग्लोबल साउथ का भविष्य का नेता बताया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: भक्तों के हाथ में होनी चाहिए मंदिरों की व्यवस्था, सरकारी नियंत्रण पर बोले मोहन भागवत
यूपी के अम्बेडकरनगर में प्रेमी की एक हरकत से आहत होकर प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। प्रेमी ने युवती का मोबाइल चेक करने के लिए अपने दोस्तों को प्रेमिका के घर भेजा था।
पूरी खबर यहां पढ़ें: प्रेमी के कहने पर प्रेमिका के घर में घुसे दोस्तों की अजब कारस्तानी, आहत युवती ने लगाई फांसी
लखनऊ विकास प्राधिकरण में बड़ा साइबर अटैक हुआ है। वीसी प्रथमेश कुमार का मोबाइल और अपर सचिव का फेसबुक आईडी हैक कर लिया गया। वीसी के नंबर से कई आईएएस और पीसीएस अफसरों से पैसों की मांग की गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: LDA वीसी का मोबाइल, सचिव का फेसबुक आईडी हैक, आईएएस-पीसीएस अफसरों को भेजे मैसेज
मथुरा के मगोर्रा में शादी से लौट रहे चार युवकों की कार नहर में गिरने से मौत हो गई। तेज रफ्तार कार नगला देविया मोड़ पर अनियंत्रित होकर नहर में पलटी। मृतकों में तीन दोस्त महावन के रहने वाले थे, जिनमें से दो छात्र थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मथुरा में भीषण हादसा, शादी से लौट रही कार नहर में गिरी, चार दोस्तों की मौत
सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play