UP Top News Today: राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे योगी, टीचर ने छात्रा से किया रेप – Hindustan

UP Top News Today 13 February 2026: यूपी विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। आज सीएम योगी आदित्यनाथ सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे। वहीं, इस दौरान एक बार फिर विपक्ष के हंगामा करने के आसार हैं।

बलिया में एक टीचर आठवीं की छात्रा को बहलाकर उससे संबंध बनाता रहा। इसके बाद उसने शादी का झांसा दिया लेकिन नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद वो कहीं शादी करने लगा। पुलिस ने बच्ची से रेप और उसे डराने-धमकाने का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

UP Budget Session LIVE: राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे सीएम योगी, हंगामे के आसार

यूपी विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब सीएम योगी देंगे। इससे पहले कल कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट सपा ने वॉक आउट किया था। इस बीच सपा और भाजपा सदस्यों के बीच खूब नोंक-झोंक हुई।

पूरी खबर यहां पढ़ें: राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे सीएम योगी, हंगामे के आसार

बलिया से शिक्षा जगत और मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली एक खबर सामने आई है। जहां एक टीचर ने न केवल गुरु-शिष्य की पवित्र परंपरा को कलंकित किया, बल्कि एक मासूम के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: आठवीं की छात्रा को बहलाकर टीचर बनाता रहा संबंध, कहीं और करने लगा शादी तो फूटा भांडा

यूपी के कानपुर शहर के दो बड़े और पुराने सराफा कारोबारियों के छह ठिकानों पर आयकर सर्वे दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। बिरहाना रोड, लालबंगला, किदवईनगर, नयागंज, आनंदपुरी और काजीखेड़ा स्थित प्रतिष्ठान व आवास पर व्यापक स्तर पर हेराफेरी का खुलासा हुआ।

पूरी खबर यहां पढ़ें: दो सर्राफाें के ठिकानों में करोड़ों की हेराफेरी का खुलासा, देर रात तक चला आयकर सर्वे

कोडीनयुक्त कफ सिरप की सप्लाई के मामले में जेल में बंद पटकापुर निवासी विनोद अग्रवाल पर शिकंजा कसता ही जा रहा है। गुरुवार को कानपुर आई वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने अग्रवाल ब्रदर्स के मालिक विनोद अग्रवाल की सिविल लाइंस, चकेरी, जाजमऊ में पांच संपत्तियों को फ्रीज किया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: कोडीनयुक्त सिरप सप्लाई में आरोपी की करोड़ों की संपत्तियां फ्रीज, 10 मुकदमे दर्ज

रामपुर में अधिवक्ता फारूख खां हत्याकांड के वायरल सीसीटीवी वीडियो में बाबू और वकील के बीच विवाद, थप्पड़ और हाथापाई के दौरान गोली चलने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें वकील 21 सेकेंड में बाबू को 3 थप्पड़ मारता है। जिसके बाद धक्कामुक्की में गोली चल जाती है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: 21 सेकेंड में बाबू को जड़े 3 थप्पड़, धक्का-मुक्की में चली गोली; वकील हत्याकांड के CCTV से खुले राज

यूपी के मेरठ में हिंदू लड़की की मुस्लिम युवक से शुक्रवार को होने वाली शादी फिलहाल टल गई है। हिंदूवादी संगठनों ने शादी नहीं होने देने का ऐलान किया था। शादी वाले स्थल पर ही महापंचायत का बुला ली है। हालांकि पुलिस महापंचायत भी नहीं करने देगी। हिंदूवादी नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: हिंदू लड़की की मुस्लिम से शादी टली, महापंचायत भी नहीं करने देगी पुलिस, हिंदूवादी नेता हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद के मझोला में नशेड़ी कहने पर नाराज दामाद ने सास रुकसाना की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: नशेड़ी कहने पर भड़का दामाद, सास की गोली मारकर हत्या; तमंचा लहराते हुआ फरार

यूपी के अलीगढ़ में अपने होने वाले दामाद के साथ भागी सास पर अब जीजा के साथ फरार होने का आरोप लगा है। आरोप लगते ही सास थाने पहुंची और दामाद पर ही कई आरोप लगा दिए।

पूरी खबर यहां पढ़ें: बंधक बनाकर रखा, पीटा भी, दामाद पर सास का अब यह आरोप, जीजा के साथ भागने पर यह बोली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 फरवरी को महानगर के पांचवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। वार्ड नंबर 22 जंगल तुलसीराम पश्चिमी के बिछिया कॉलोनी में सीएम की विधायक निधि से 2.47 करोड़ रुपये से इस कल्याण मंडपम का निर्माण हुआ है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: सीएम योगी गोरखपुर में करेंगे कल्याण मंडपम का लोकार्पण, जाएंगे पीतेश्वरनाथ शिव मंदिर

यूपी की राजधानी लखनऊ में मौसम के तेवर फिर से तल्ख हो गए हें। तेज धूप व पारा बढ़ने से सर्दी की रवानागी के अहसास के साथ गर्म कपड़े फिर से बक्सों में कैद होने लगे हैं। गुरुवार को तेज धूप के साथ तल्ख हुए मौसम के चलते जहां लोग छाया तलाशते दिखे। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन अभी मौसम गर्म ही रहेगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें: तेज धूप और तापमान बढ़ने से सर्दी कम, ठंडी हवाओं के बाद भी मौसम गर्म

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News