Trending Photos
UP Uttarakhand News LIVE 2024 : उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. zeeupuk वेबसाइट पर प्रदेश की हर खबरों का अपडेट मिलता रहता है. लखनऊ, आगरा, कानपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, प्रयागराज, वाराणसी से लेकर तमाम शहरों का पल-पल अपडेट यहां है. उत्तर प्रदेश (UP News) और उत्तराखंड (Uttarakhand News) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट सबसे पहले यहां जी यूपी-उत्तराखंड पर पर मिलेगा.
Constitution Day 2024: आज देश 75वां संविधान दिवस मना रहा है.हर साल 26 नवंबर को मनाया जाने वाला संविधान दिवस (Constitution Day 2024) हमारे देश के लिए बेहद खास दिन होता है. डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. B.R. Ambedkar) के सम्मान में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है. बाबा साहेब अंबेडकर के जन्मदिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है. गौरतलब है कि साल 1949 में, इसी दिन हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हुआ था, जो नियमों का एक ऐसा सेट है जिससे पता चलता है कि हम कैसे रहेंगे और हमारा देश कैसे चलेगा. इस मौके पर आप अपने दोस्तों,रिश्तेदारों को कुछ स्पेशल कोट्स और मैसेज के साथ हार्दिक शुभकामनाएं (Constitution Day Wishes Quotes) भेज सकते हैं.
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है. जैसे-जैसे दिसंबर का महीना करीब आ रहा वैसे-वैसे ठंड के बढ़ने के संकेत साफ दिखने लगे हैं. मौसम का बदलाव साफ दिखाई दे रहा है. लोगों की रजाईयां निकल आईं हैं. मंगलवार को सुबह के समय सड़कों पर कोहरा दिखाई दिया लेकिन, आज आसमान साफ रहा. मौसम विभाग के मुताबिक हवा का रुख बदलेगा जिससे कोहरा बढ़ेगा. कोहरा बढ़ने के साथ ही ठंड भी बढ़ेगी.
रात के साथ अब दिन में भी ठंड हो गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट में बताया है कि 25 से 29 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है.
आज, 26 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम साफ रह सकता है. कुछ जगहों पर कोहरे का प्रकोप देखने को मिला. अभी कड़ाके की ठंड शुरू नहीं हुई है. दिसंबर का महीना जैसे-जैसे पास आएगा वैसे-वैसे ठंड बढ़ती जाएगी.
ऐसा माना जा रहा है कि वैसे वैसे प्रदेश में हल्की-हल्की ठंड बढ़ सकती है. आने वाले दिनों में यूपी के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. अभी तापमान में हल्की-फुल्की बढ़ोत्तरी हो गई है.
Bijnore News LIVE: बिजनौर मे दूसरे समुदाय के युवक ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश। आरोपी शाहनवाज ने धार्मिक स्थल मे की जमकर तोड़फोड़।धार्मिक स्थल मे तोड़फोड़ से हिन्दू समाज मे आक्रोश। आक्रोषित ग्रामीणों ने आरोपी व्यक्ति को जमकर पीटा।सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गांव पहुंची पुलिस। आरोपी के दूसरे संप्रदाय होने के चलते गांव में आक्रोश फैल गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार। थाना शहर कोतवाली के गांव शादीपुर डल्ला का मामला.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.