UPSC Topper Interview: 'पहले तो विश्वास नहीं हुआ…' यूपीएससी टॉपर ने बताया फर्स्ट रैंक देख कैसा था रिएक्शन – AajTak

Feedback
यूपीएससी सिविल सर्विसेज में राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है. देश के प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक सिविल सर्विसेज परीक्षा में पहला स्थान हासिल करने के बाद आजतक को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि जब हमने रिजल्ट देखा तो खुशी से चिल्ला उठे. उन्होंने बताया कि उस वक्त उनके पैरेंट्स भी साथ थे और उस पहली बार यकीन नहीं हुआ. साथ ही उन्होंने अपनी पढ़ाई के बारे में कहा कि वो रोज 8 घंटे पढ़ाई करते थे और ये उनका तीसरा अटेम्प्ट था. अपने शौक के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें चाट खाना पसंद है.
कौन है Anuj Agnihotri?
बता दें कि अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉपर हैं. अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के छोटे से गांव रावतभाटा के रहने वाले हैं. उन्होंने इस परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है. ग्रेजुएशन करने के लिए वह जोधपुर चले गए. इसके बाद से उन्होंने एम्स से MBBS की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने Danics जॉइन किया था, जो सेंट्रल सिविल सर्विस (ग्रुप-बी) की प्रशासनिक सेवा है.  
 
परीक्षा का रिजल्ट देखने के बाद टॉपर अनुज अग्निहोत्री ने अपनी प्रेरणा के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि  उनके परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहता है. मैं अपनी सफलता का श्रेय उन्हें ही देना चाहता हूं, जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहते हैं. 
तीसरी बार में मिली सफलता
इस दौरान जब उनके पूछा गया कि क्या उन्होंने यह एग्जाम पहली बार में पास किया है, तो उन्होंने बताया कि पहली बार में उन्हें कोई और पोस्ट मिली थी. लेकिन अभी जो रिजल्ट आया है वह तीसरे अटेम्प्ट में मिला है.  
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News