UPTET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो चुकी है, जो 26 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। खास बात यह है कि इस बार परीक्षा संस्था ने ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) प्रणाली अनिवार्य कर दी है, जिसके बिना आवेदन फॉर्म नहीं भरा जा सकेगा। परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी ओ.टी.आर. प्रक्रिया और आवेदन को पूरा कर लें।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद आरक्षित वर्ग (SC, ST और OBC) के कार्यरत शिक्षकों के अर्हता अंक’ को लेकर है। अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के हजारों शिक्षकों ने अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सचिव को प्रत्यावेदन भेजकर नोटिफिकेशन में संशोधन की गुहार लगाई है।
दरअसल, यह पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक आदेश से जुड़ा है। 1 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि देश भर में साल 2011 से पहले नियुक्त हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी शिक्षकों के लिए अब टीईटी (TET) पास करना अनिवार्य होगा। इस आदेश के बाद से पुराने शिक्षकों के बीच परीक्षा पास करने की चुनौती खड़ी हो गई है।
उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग के शिक्षकों का तर्क है कि जब अन्य राज्य अपने शिक्षकों को विशेष छूट दे रहे हैं, तो यूपी में ऐसा क्यों नहीं? हाल ही में तमिलनाडु में जारी टीईटी अधिसूचना में आरक्षित वर्ग के शिक्षकों को अर्हता अंकों में 10 से 20 प्रतिशत तक की भारी छूट दी गई है। राजस्थान ने भी सेवारत आरक्षित वर्ग के शिक्षकों को राहत देते हुए अंकों में 10 से 20 प्रतिशत की रियायत प्रदान की है।
वहीं, उत्तर प्रदेश में वर्तमान नोटिफिकेशन के अनुसार कार्यरत आरक्षित वर्ग के शिक्षकों को केवल 5 प्रतिशत की ही छूट दी गई है। शिक्षकों का कहना है कि यह अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है और उनके साथ अन्याय है।
शिक्षकों ने अपने प्रत्यावेदन में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) की 11 फरवरी 2011 की गाइडलाइन का हवाला दिया है। उनका कहना है कि एनसीटीई के नियमों में स्पष्ट उल्लेख है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण अंकों को लेकर राज्यों के पास अधिकार है कि वे आरक्षित वर्ग के शिक्षकों को अर्हक अंकों में उचित छूट दे सकें। लंबे समय से सेवा दे रहे इन शिक्षकों का मानना है कि उम्र के इस पड़ाव पर उनके लिए सामान्य छात्रों के बराबर अंक लाना कठिन है, इसलिए उन्हें भी तमिलनाडु और राजस्थान की तर्ज पर रियायत मिलनी चाहिए।
जुलाई में होने वाली इस परीक्षा के लिए समय बहुत कम बचा है। कार्यरत शिक्षकों का कहना है कि वे वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे हैं और अचानक परीक्षा का दबाव उन पर भारी पड़ रहा है। यदि अर्हता अंकों में संशोधन नहीं किया गया, तो बड़ी संख्या में अनुभवी शिक्षकों के भविष्य पर तलवार लटक सकती है।
शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत ‘नन्ही खबर’ से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने ‘सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड’ और ‘कुटुंब’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play