US से जंग की आहट, इंडियन एंबेसी ने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने को कहा – AajTak

Feedback
तेहरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है.
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 23 फरवरी 2026 को अपनी पिछली सलाहों को दोहराते हुए ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों (छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों, पर्यटकों) से अपील की है कि वो बदलती स्थिति को देखते हुए वाणिज्यिक उड़ानों समेत उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल करके देश (ईरान) छोड़ दें.
इस एडवाइजरी में ईरान में मौजूद भारतीयों से सावधानी बरतने, विरोध प्रदर्शनों से बचने, दूतावास के संपर्क में रहने और अपने यात्रा एवं पहचान डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखने का भी अपील की है. मदद के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर और दूतावास के संपर्क विवरण भी दिए गए हैं.
दूतावास ने सहाल दी है कि जिन भारतीयों ने दूतावास में पंजीकरण नहीं कराया है, उनसे अनुरोध है कि वे आधिकारिक लिंक के माध्यम से पंजीकरण करा लें.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News