US Iran Peace Talks In Pakistan Live: अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान में बातचीत फेल, भड़के ट्रंप ने फिर दी तेहर – ABP News

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता (US Iran War Talk) का आज दूसरा दिन है. अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस डेलीगेशन को लीड कर रहे हैं. इस डेलीगेशन में स्टीव विटकॉफ, जेरेड कुशनर और ब्रैड कूपर शामिल हैं. जबकि ईरान की ओर से बातचीत को वहां की संसद के स्पीकर एमबी गालिबाफ लीड कर रहे हैं. 
इस्लामाबाद के सेरेना होटल में त्रिपक्षीय वार्ता से पहले, वेंस के नेतृत्व वाली अमेरिकी टीम और ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ के नेतृत्व वाले ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ अलग-अलग मीटिंग की. पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ द्वारा दोनों प्रतिनिधिमंडलों के साथ अलग-अलग बैठकें करने के बाद, ईरान और अमेरिका के बीच सीधी बातचीत का औपचारिक दौर आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है.’  
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान शांति वार्ता में सकारात्मक परिणाम हासिल करने के लिए पाकिस्तान की मध्यस्थ की भूमिका जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई. अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान शरीफ ने उम्मीद जताई कि इस वार्ता से पश्चिम एशिया में स्थायी शांति लौटेगी.
अमेरिका और ईरान के बीच लेबनान के मसले पर भी बात हुई. ईरान चाहता है कि लेबनान में भी सीजफायर लागू हो. उसने अमेरिका से इजरायल पर दबाव बनाने के लिए कहा है, जिससे वह लेबनान पर अटैक न करे. हालांकि इस मुद्दे पर भी सहमति नहीं बन पायी. 
ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने कहा कि अगर अमेरिकी पक्ष ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति के अनुसार ईमानदारी से काम करे तो समझौता संभव है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ‘इजराइल फर्स्ट’ सोच हावी रही तो कोई समझौता नहीं होगा. आरिफ ने यह भी कहा कि अगर शांति समझौता नहीं हुआ तो दुनिया को ‘ज्यादा बड़ी कीमत’ चुकानी पड़ेगी.
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने लेबनान में तेहरान के राजदूत मोहम्मद रजा शिबानी के साथ फोन पर बातचीत के बाद कहा कि अमेरिका को युद्ध-विराम संबंधी अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करना चाहिए, जिसमें यह सुनिश्चित करना भी शामिल है कि इसके दायरे में लेबनान भी आएगा.
इस्लामाबाद वार्ता फेल होने के बाद व्हाइट हाउस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. न्यूयॉर्क टाइम्स ने व्हाइट हाउस के अधिकारियों के हवाले से बताया है अगले कदम का अधिकार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर छोड़ा गया है.
पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फेल होने पर डोनाल्ड ट्रंप बुरी तरह भड़क गए. उन्होंने ईरान को फिर से पाषाण युग में भेजने की धमकी दी है. ट्रंप ने ईरान को पाषाण युग में भेजने वाला आर्टिकल शेयर किया है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News