US Iran Peace Talks In Pakistan Live: अमेरिका-ईरान समझौते पर मंडराया खतरा! इजरायल ने लेबनान पर किया घातक हवाई – ABP News

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है. इसके लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंसशनिवार (11 अप्रैल 2026) को इस्लामाबाद पहुंच गए थे. अमेरिका-ईरान शांति वार्ता (US Iran War Talk) के लिए इस्लामाबाद (Islamabad Talks) में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. अमेरिका ये तो कह रहा है कि वह इस वार्ता को सकारात्मक रूप से तो देख रहा है, लेकिन बातचीत से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी कुछ और इशारा कर रहा है.  
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान के साथ बातचीत (US Iran Ceasefire Talks In Islamabad) के जरिए हल नहीं निकला तो उस पर अब तक का सबसे घातक हमला करेंगे. न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक ट्रंप ने कहा, ‘हम अपने जहाजों पर अब तक के सबसे बेहतरीन हथियार लोड कर रहे हैं. अगर डील नहीं हुई तो इनका इस्तेमाल होगा.’ पाकिस्तान रवाना होने से पहले जेडी वेंस ने कहा, अगर ईरानी अच्छी नीयत से बातचीत करने को तैयार हैं, तो हम निश्चित रूप से उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं. लेकिन अगर वे हमारे साथ ‘खेल’ खेलने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें पता चलेगा कि वार्ता टीम इतनी भी सहयोगी नहीं है.
तेहरान ने धमकी दी है कि अगर लेबनान पर इजराइल के हमले बंद नहीं हुए, तो वह इस्लामाबाद में निर्धारिच वार्ता से पीछे हट जाएगा. ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से तय किए गए दो उपायों को अभी तक लागू नहीं किया गया है : लेबनान में युद्ध-विराम और ईरानी संपत्तियों से प्रतिबंध हटाया जाना. वार्ता शुरू होने से पहले इन दोनों शर्तों को पूरा किया जाना चाहिए.’
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने लेबनान में तेहरान के राजदूत मोहम्मद रजा शिबानी के साथ फोन पर बातचीत के बाद कहा कि अमेरिका को युद्ध-विराम संबंधी अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करना चाहिए, जिसमें यह सुनिश्चित करना भी शामिल है कि इसके दायरे में लेबनान भी आएगा.
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के बीच इजरायल ने लेबनान पर हमला तेज कर दिया है. लेबनान ने भी इजरायली सैनिकों को ड्रोन से टारगेट किया है.
ईरान की संपत्तियों को बहाल करने पर सस्पेंस बढ़ गया है. अल-अरेबिया की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने ईरान की संपत्तियों को बहाल करने से मना कर दिया है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News