US Iran Peace Talks In Pakistan Live: ईरान का बड़ा बयान, युद्ध में मारे गए 3,375 लोगों की हुई पहचान, मृतकों मे – ABP News

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता (US Iran War Talk) फेल हो गई है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को बताया कि दोनों देशों के बीच हुई बातचीत विफल रही. उन्होंने कहा कि 21 घंटे से अधिक समय के अथक प्रयासों के बावजूद दोनों पक्ष मतभेदों की खाई पाटने में असमर्थ रहे. 
वेंस ने कहा, ‘हम 21 घंटे से इस पर काम कर रहे हैं और अच्छी खबर यह है कि हमारे बीच कई सार्थक चर्चाएं हुई हैं. बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके.’
जेडी वेंस ने क्या बताई बातचीत फेल होने की वजह?
अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘हमने अपनी सीमाएं स्पष्ट कर दी हैं कि हम किन बातों पर समझौता करने को तैयार हैं और किन पर नहीं.’ उन्होंने कहा कि ईरानी डेलीगेशन ने हमारी शर्तों को स्वीकार न करने का विकल्प चुना है. जब उनसे यह बताने को कहा गया कि विवाद के प्रमुख मुद्दे क्या थे और ईरानियों ने किन बातों को ठुकराया तो उन्होंने इस बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया.
वेंस ने कहा, ‘मैं अधिक विस्तार से नहीं बताऊंगा क्योंकि 21 घंटे तक बंद कमरे में बातचीत करने के बाद मैं सार्वजनिक रूप से बात नहीं करना चाहता, लेकिन सीधी सी बात यह है कि हमें उनकी ओर से इस बात की स्पष्ट प्रतिबद्धता दिखनी चाहिए कि वे परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश नहीं करेंगे और न ही ऐसे साधन हासिल करने की कोशिश करेंगे, जिनसे वे बहुत जल्दी परमाणु हथियार हासिल कर सकें.’
डेलीगेशन में कौन-कौन था शामिल?
बता दें कि अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस डेलीगेशन को लीड कर रहे थे. इस डेलीगेशन में स्टीव विटकॉफ, जेरेड कुशनर और ब्रैड कूपर शामिल थे. जबकि ईरान की ओर से बातचीत को वहां की संसद के स्पीकर एमबी गालिबाफ लीड कर रहे थे. अब दोनों ही देशों के डेलीगेशन इस्लामाबाद से रवाना हो चुके हैं. 
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ट्रंप ने बड़ी चेतावनी जारी की है. एपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा है कि अमेरिका उन जहाजों को रोकना शुरू कर देगा, जो हॉर्मुज में एंट्री करने या बाहर निकलने की कोशिश करेंगे. ट्रंप ने कहा है कि वह अमेरिकी नौसेना को निर्देश दे रहे हैं. उन जहाजों को रोकें जो हॉर्मुज से गुजरने के लिए ईरान को भुगतान कर चुके हैं. 
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रूथ पर पोस्ट किया, ‘ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को खोलने का वादा किया था, और उन्होंने जान-बूझकर ऐसा नहीं किया. इससे पूरी दुनिया में कई लोगों और देशों को चिंता, परेशानी और तकलीफ हुई. वे कहते हैं कि उन्होंने पानी में माइंस बिछाई हैं, जबकि उनकी पूरी नेवी, और उनके ज्यादातर ‘माइन ड्रॉपर्स’ पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं.
US President Donald Trump posts on his Truth Social, “Iran promised to open the Strait of Hormuz, and they knowingly failed to do so. This caused anxiety, dislocation, and pain to many people and Countries throughout the World. They say they put mines in the water, even though… pic.twitter.com/DaBc6ph0Hv

Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News