अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता (US Iran War Talk) फेल हो गई है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को बताया कि दोनों देशों के बीच हुई बातचीत विफल रही. उन्होंने कहा कि 21 घंटे से अधिक समय के अथक प्रयासों के बावजूद दोनों पक्ष मतभेदों की खाई पाटने में असमर्थ रहे.
वेंस ने कहा, ‘हम 21 घंटे से इस पर काम कर रहे हैं और अच्छी खबर यह है कि हमारे बीच कई सार्थक चर्चाएं हुई हैं. बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके.’
जेडी वेंस ने क्या बताई बातचीत फेल होने की वजह?
अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘हमने अपनी सीमाएं स्पष्ट कर दी हैं कि हम किन बातों पर समझौता करने को तैयार हैं और किन पर नहीं.’ उन्होंने कहा कि ईरानी डेलीगेशन ने हमारी शर्तों को स्वीकार न करने का विकल्प चुना है. जब उनसे यह बताने को कहा गया कि विवाद के प्रमुख मुद्दे क्या थे और ईरानियों ने किन बातों को ठुकराया तो उन्होंने इस बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया.
वेंस ने कहा, ‘मैं अधिक विस्तार से नहीं बताऊंगा क्योंकि 21 घंटे तक बंद कमरे में बातचीत करने के बाद मैं सार्वजनिक रूप से बात नहीं करना चाहता, लेकिन सीधी सी बात यह है कि हमें उनकी ओर से इस बात की स्पष्ट प्रतिबद्धता दिखनी चाहिए कि वे परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश नहीं करेंगे और न ही ऐसे साधन हासिल करने की कोशिश करेंगे, जिनसे वे बहुत जल्दी परमाणु हथियार हासिल कर सकें.’
डेलीगेशन में कौन-कौन था शामिल?
बता दें कि अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस डेलीगेशन को लीड कर रहे थे. इस डेलीगेशन में स्टीव विटकॉफ, जेरेड कुशनर और ब्रैड कूपर शामिल थे. जबकि ईरान की ओर से बातचीत को वहां की संसद के स्पीकर एमबी गालिबाफ लीड कर रहे थे. अब दोनों ही देशों के डेलीगेशन इस्लामाबाद से रवाना हो चुके हैं.
पाकिस्तान के 02 ऑयल टैंकरों को ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में घुसने से रोक दिया है. इनके नाम हैं- शालमार और खैरपुर. ये होर्मुज में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वापस लौट गए हैं. IRGC के नए ‘ सेफ रूट’ से होकर गुजरना चाहते थे, लेकिन वापस लौटना पड़ा. कारण अभी साफ नहीं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए खुद इस्लामाबाद में उपस्थित नहीं थे, लेकिन वे यूएस डेलीगेशन के साथ लगातार संपर्क में थे. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान में ईरान के साथ कई दौर की वार्ता के दौरान ट्रंप से कई बार बात की. जब उनसे पूछा गया कि वार्ता के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति से कितनी बार संपर्क किया तो वेंस ने कहा कि हम राष्ट्रपति से लगातार बात कर रहे थे. मुझे नहीं पता कि हमने उनसे कितनी बार बात की, पिछले 21 घंटों में लगभग 12 बार.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.