अमेरिका और ईरान ( US Iran War ) के बीच जारी जंग अब निर्यायक मोड़ पर पहुंच गया है. ईरान को दिए गए डेडलाइन से पहले ही अमेरिका ने ईरान के कई शहरों पर एयरस्ट्राइक की है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, ‘आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा. मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा.’
छिड़ी जंग को 5 सप्ताह पूरे हो चुके है. आज (7 अप्रैल) को युद्ध के 39वां दिन भी दोनों ओर से एक-दूसरे के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है. लेबनान में एक दिन में इजरायल की ओर से अलग-अलग जगहों पर किए गए अटैक में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 लोग घायल हुए हैं. वहीं, इजरायल ने ईरान के कोम शहर की एक रिहायशी बिल्डिंग को भी निशाना बनाया. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक लोकल अधिकारी ने बताया ईरानी शहर कोम में एक रिहायशी बिल्डिंग पर US-इजरायली हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं.
ईरान के लिए मंगलवार तक की चेतावनी जारी करते हुए कि यदि उन्होंने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ नहीं खोला, तो उनके बिजली केंद्रों और पुलों को निशाना बनाया जाएगा, जिससे वहां नर्क जैसे हालात पैदा हो जाएंगे. IRGC नौसेना का कहना है कि अमेरिका और इजरायल के लिए होर्मुज स्ट्रेट कभी भी अपनी पुरानी स्थिति में कभी वापस नहीं लौटेगा. एक बयान जारी कर इस रणनीतिक जलमार्ग पर ईरान ने अपने रुख को दोहराया है. आईआरजीसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “होर्मुज स्ट्रेट कभी भी अपनी पुरानी स्थिति में वापस नहीं लौटेगा, खासकर अमेरिका और इजरायल के लिए.’
ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को अमेरिका में ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. US कांग्रेसी जेक ऑचिनक्लॉस ने बताया कि प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर स्ट्राइक का ऑर्डर देकर पूरी तरह फेल हो गए, और उन्हें अमेरिकन हिस्ट्री का अकेला ऐसा प्रेसिडेंट बताया, जिसने अकेले जंग शुरू की और हार गया. युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ फोन पर बातचीत की है. उन्होंने पिछले 37 दिनों में ईरानी लोगों के खिलाफ अमेरिका और इजरायली सरकार द्वारा किए गए हमलों के बारे में बताया.
Iran War: ईरान ने डेडलाइन को लेकर कहा कि अगर अमेरिका ने उसके पावर प्लांट को निशाना बनाया तो फिर वो भी यूएई और सऊदी अरब के एनर्जी साइट्स पर हमला कर सकता है.
बहरीन के विदेश मंत्री Abdullatif bin Rashid Al Zayani ने खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच Iran को लेकर कड़ा बयान दिया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि खाड़ी देश अब “अनंत समय तक संयम” नहीं बरत सकते. उनके मुताबिक, अब तक इन देशों ने ईरानी हमलों और आक्रामक गतिविधियों के बावजूद काफी धैर्य और संयम दिखाया है, लेकिन इसकी भी एक सीमा है.
बहरीन के विदेश मंत्री ने आगे कहा कि उनके देशों के अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत जो अधिकार हैं, उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और न ही जिम्मेदारी से बचा जा सकता है. उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे, तो खाड़ी देश भी जवाबी कदम उठा सकते हैं. यह बयान ऐसे समय में आया है जब United States और Israel की ओर से ईरान पर लगातार हमले जारी हैं और पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है. विशेषज्ञ मानते हैं कि खाड़ी देशों का यह रुख आने वाले दिनों में संघर्ष को और व्यापक बना सकता है, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता पर बड़ा खतरा पैदा हो सकता है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.