US Israel Attack on Iran Latest News, Updates in Hindi | अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव कई वर्षों से चला आ रहा है और समय-समय पर यह सैन्य हमलों, ड्रोन स्ट्राइक और मिसाइल हमलों के रूप में सामने आता रहा है. यह टकराव सीधे युद्ध की बजाय अक्सर “प्रॉक्सी वॉर” और सीमित सैन्य कार्रवाई के रूप में दिखता है. 
28 फरवरी 2026 को अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया. हालांकि पूर्ण पैमाने के युद्ध की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्रीय टकराव और प्रॉक्सी संघर्षों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा दी है (US, Israel attack on Iran). ईरान और इजरायल के बीच लंबे समय से वैचारिक और सुरक्षा संबंधी मतभेद रहे हैं. इजरायल ईरान के परमाणु कार्यक्रम को अपने लिए खतरा मानता है, जबकि ईरान इजरायल की नीतियों की खुलकर आलोचना करता रहा है. अमेरिका, जो इजरायल का प्रमुख सहयोगी है, ईरान पर प्रतिबंधों और कूटनीतिक दबाव की नीति अपनाता रहा है (US Israel Attack on Iran).
बात करें तनाव की जड़  की तो इजरायल और अमेरिका को आशंका है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित कर सकता है, जबकि ईरान इसे शांतिपूर्ण बताता है. ईरान क्षेत्र में अपने सहयोगी संगठनों (जैसे हिज्बुल्लाह, हमास) का समर्थन करता है, जिसे इजरायल अपनी सुरक्षा के लिए खतरा मानता है. अमेरिका लंबे समय से इजरायल का करीबी सहयोगी है और उसकी सुरक्षा के समर्थन में खड़ा रहता है.
इजरायल ने कई बार सीरिया और अन्य जगहों पर ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया है. ईरान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों के जरिए जवाबी कार्रवाई की है. अमेरिका ने भी क्षेत्र में अपने ठिकानों पर हमलों के बाद ईरान समर्थित समूहों पर एयरस्ट्राइक की हैं. 
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सीधा युद्ध छिड़ता है तो इसका असर पूरे मध्य पूर्व, तेल आपूर्ति और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है. खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी और इजरायल की उन्नत रक्षा प्रणाली (जैसे आयरन डोम) के कारण स्थिति बेहद संवेदनशील बनी रहती है.
अभी तक तीनों देशों के बीच पूर्ण युद्ध की स्थिति नहीं बनी है, लेकिन तनाव लगातार बना हुआ है. कूटनीतिक प्रयास, अंतरराष्ट्रीय दबाव और क्षेत्रीय समीकरण इस बात पर निर्भर करेंगे कि हालात शांत होते हैं या और बिगड़ते हैं.
US-Israel Iran Strike Live Updates: इजरायल और अमेरिका ने शनिवार को मिलकर ईरान पर हमला कर दिया. बदले में ईरान भी खाड़ी में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है. ईरान ने कहा है कि वह अपनी रक्षा करेगा और लड़ता रहेगा. वहीं इजरायली पीएम नेतन्याहू ने अपने बयान में कहा कि अगर अभी ईरान को नहीं रोका गया तो वह अजेय हो जाएगा. वर्तमान में मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर है.
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच बहरीन में मौजूद भारतीय छात्रों की स्थिति और हालात को लेकर आजतक से खास बातचीत की गई है. इस बातचीत में बहरीन से एक भारतीय छात्र ने अपनी सुरक्षा और वहां की परिस्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है. वीडियो में बताया गया है कि इस क्षेत्र में तनाव के कारण लोगों के जीवन में क्या बदलाव आ रहे हैं और बहरीन में वहां रहने वाले भारतीय छात्रों की क्या मुश्किलें हैं. देखें वीडियो.
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने जिनेवा वार्ता से पहले कहा कि तेहरान युद्ध और शांति दोनों के लिए तैयार है. उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका से टकराव पूरे मध्य पूर्व को युद्ध में झोंक सकता है. ईरान ने यूरेनियम संवर्धन छोड़ने से इनकार किया, लेकिन समझौते की संभावना जताई. अराघची ने मिसाइल कार्यक्रम को रक्षात्मक बताया और ट्रंप के मौतों के आंकड़े को गलत कहा. उन्होंने भारत को दोस्त बताते हुए क्षेत्र में शांति के लिए सकारात्मक भूमिका की उम्मीद जताई.
दक्षिणी ईरान के मिनाब में एक गर्ल्स स्कूल पर कथित अमेरिका-इजरायल एयरस्ट्राइक में 85 छात्राओं की मौत की खबर IRNA ने दी है. ईरान की सुरक्षा परिषद ने कई ठिकानों पर हमले का दावा करते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू होने की बात कही. एहतियातन स्कूल-कॉलेज बंद और सरकारी दफ्तर आधी क्षमता से चलाए जा रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता था, लेकिन देश की रक्षा के लिए हमलों का कड़ा और निर्णायक जवाब दिया जाएगा.
पूरी दुनिया में ईरान से इजरायल-अमेरिका की जंग से हड़कंप मच गया है. आज इजरायल और अमेरिका की और से ईरान के शहरों पर हमलों की शुरुआत हुई. ईरान ने भी इजरायल और मिडिल ईस्ट में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर पलटवार किया. इस वार-पलटवार से मिडिल ईस्ट में अभूतपूर्व तनाव फैला हुआ है. न सिर्फ जंग लड़ रहे ईरान और इजरायल आमने-सामने हैं, बल्कि हालात कुछ ऐसे बन रहे हैं कि जंग अन्य देशों तक फैल गई है. देखें हल्ला बोल.
अबू धाबी स्थित BAPS Hindu Mandir को सुरक्षा कारणों से शनिवार के लिए बंद कर दिया गया, जबकि दुबई में DIAC की कला प्रदर्शनी भी स्थगित हुई. यूएई ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया और हालात नियंत्रण में हैं. अधिकारियों ने लोगों से केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने को कहा. तेहरान की चेतावनी के बाद कुवैत, कतर, यूएई और जॉर्डन ने भी मिसाइलें रोकने की पुष्टि की.
अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया है. रिपोर्ट के अनुसार राजधानी तेहरान में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के घर को भी निशाना बनाया गया. कई शहरों में धमाकों की खबरें सामने आई हैं. ईरान ने जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. खामेनेई के घर पर हमले की सैटेलाइट तस्वीरें भी आई हैं, जिनमें बताया गया है कि हमले के समय वह घर पर उपस्थित नहीं थे. चीन ने इस हमले की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं. देखें वीडियो.
ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के संयुक्त हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, जिसका असर दुबई की उड़ानों पर पड़ा. संयुक्त अरब अमीरात के हवाई क्षेत्र के आंशिक बंद होने से DXB और DWC पर कई उड़ानें रद्द या देर से चल रही हैं. एमिरेट्स ने यात्रियों को अपडेट चेक करने को कहा है, जबकि एयर इंडिया ने खाड़ी क्षेत्र की अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं. यात्रियों को फिलहाल एयरपोर्ट न आने की सलाह दी गई है.
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले से मध्य-पूर्व में भारी तनाव बढ़ गया है. इस बीच ईरान ने इजरायल पर हमले का वीडियो जारी किया है. वीडियो में ईरान के मिसाइल लॉन्च होते दिख रहे हैं. देखें.
ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने भीषण हमला किया है. इजरायल ने ईरान के राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया है. दक्षिणी ईरान के होर्मोज़गान प्रांत के मिनाब शहर में एक लड़कियों के स्कूल पर अमेरिका-इजरायल के हवाई हमले के बाद 36 छात्राओं की मौत हो गई है. मध्य पूर्व में जारी भीषण सैन्य टकराव के बीच ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने तेहरान के निवासियों को शहर छोड़ने की सलाह दी है.
ईरान पर हुए हमले के बाद ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि अमेरिका का मकसद ईरान के लोगों को आजाद करना है और उनकी आजादी की चिंता अमेरिका की प्राथमिकता है. ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका ईरानी जनता के अधिकारों और आजादी के प्रति समर्पित है. देखें वीडियो.
इजरायल के हमले में ईरान के रक्षा मंत्री की मौत का दावा किया गया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, इस हमले में रिवॉल्यूशनरी गार्ड के शीर्ष कमांडर भी मारे गए हैं. हालांकि आजतक इस दावे की पुष्टि नहीं करता. देखें वीडियो.
अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के विरोध में शनिवार को कश्मीर में प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शनकारियों ने ईरान के समर्थन में रैली निकाली और ‘डाउन विद इजरायल’ व ‘डाउन विद अमेरिका’ के नारे लगाए. कुछ लोग आयतुल्ला अली खामेनेई के पोस्टर लिए दिखे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के 48 घंटे बाद ईरान पर हमलों को लेकर भारत में सियासी घमासान तेज हो गया है. कांग्रेस ने पीएम मोदी की यात्रा के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत अपनी पारंपरिक तटस्थ विदेश नीति से भटक गया है.
मध्य पूर्व में ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डों पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है. इस हमले में बहरीन, कुवैत, कतर और UAE के अमेरिकी नौसैनिक अड्डे निशाने पर आए हैं. ईरान की इस जवाबी कार्रवाई के बीच दुबई में लगातार 3 बड़े धमाके सुनाई दिए हैं. देखें वीडियो.
ईरान ने अपने पड़ोसी अरब देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया. इन हमलों से बौखलाए खाड़ी देशों ने इसे अपनी आजादी पर हमला तो बताया ही है, बदले की कार्रवाई का इशारा भी किया है.
Israel US Iran Tension: तमाम भारतीय कंपनियों का इजरायल में कारोबार है, जहां पर ईरान लगातार टारगेट कर रहा है. ऐसे में भारत को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसके साथ ही शेयर बाजार के लिए भी संकट की घड़ी है, सोमवार को बाजार पर इसका असर दिखने को मिल सकता है.
अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर हमला बोल दिया। F-35 और F-22 स्टेल्थ फाइटर जेट्स ने ईरान के आसमान को चीरते हुए विनाशकारी प्रहार किया. तेहरान के आसमान में धुएं का गुबार है. लेकिन ईरान भी चुप नहीं है. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने जवाबी कार्रवाई में मिसाइलों का जाल बिछा दिया है. क्या यह तीसरे विश्व युद्ध का ट्रेलर है? खाड़ी देशों में इस भीषण जंग का आखिर क्या होगा परिणाम? देखें दंगल.
रमजान के महीने में शनिवार को जब इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले की खबरें आईं तो दुनिया सन्न रह गई. ईरान का राष्ट्रपति भवन से लेकर सुप्रीम नेता आवास, इजरायली हमले में कुछ नहीं पाया. लेकिन कुछ ही घंटों के बाद जब ईरान ने पश्चिम एशिया के देशों में मौजूद अमेरिकी बेस पर जवाबी हमला किया तो ये अप्रत्याशित था.
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव ने हालात को बेहद तनावपूर्ण बना दिया है. कई जगह हमले जारी हैं. रॉयटर्स के हवाले से दावा किया गया है कि इजरायल के हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पकपूर की मौत हो गई है.
अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद क्षेत्रीय तनाव तेज हो गया है. इजरायल ने लगभग 70 मिसाइलें दागने की बात कही, जबकि ईरान ने जवाबी हवाई हमले किए. तेहरान ने चेतावनी दी कि अब तक सिर्फ कबाड़ मिसाइलें इस्तेमाल हुईं, असली हथियार बाकी हैं. आईआरजीसी ने क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को संभावित लक्ष्य बताया, वहीं दोनों पक्षों ने आगे और कड़ी सैन्य तैयारियों के संकेत भी दिए हैं. वैश्विक चिंता तेजी से बढ़ती जा रही.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News